Ro no D15139/23

छुरी सहकारी समिति में किसान कृष्ण सिंह ने किया सुचारु धान विक्रय

पारदर्शिता और तकनीकी सहूलियत किसानों को समय पर तुलाई, सुविधा और सर्वाधिक समर्थन मूल्य का लाभ

मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस वर्ष भी धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है। किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए राज्य सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य के अलावा कृषक उन्नति योजना की राशि दी जाती है। जो देश में सबसे अधिक है। इस निर्णय ने किसानों में उत्साह और भरोसा दोनों बढ़ाया है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान की है। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए खरीदी केन्द्रों में आधुनिक सुविधाएँ विकसित की गई हैं। सुव्यवस्थित तुलाई, पर्याप्त बारदाना उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण, पेयजल, डिजिटल भुगतान और पारदर्शी प्रक्रिया ने किसानों के अनुभव को सहज बनाया है।
कोरबा जिले के ग्राम अरदा निवासी किसान श्री कृष्ण कुमार सिंह एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरे हैं। अपनी एक एकड़ के आसपास भूमि में मेहनत से उपजे 12 क्विंटल 80 किलो धान को वे छुरी सहकारी समिति में बेचने पहुँचे, जहाँ उन्हें पूरी तरह आरामदायक, सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया का अनुभव मिला। श्री सिंह ने बताया कि तुहर टोकन ऐप उनके लिए अत्यंत सुविधाजनक साबित हुआ – घर बैठे ही टोकन मिलने से न तो उन्हें लाइन में लगना पड़ा और न ही भीड़भाड़ की किसी परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय पर केंद्र पहुँचते ही तुलाई और खरीदी की सभी प्रक्रियाएँ तेज, सुचारु और बिना किसी बाधा के पूरी हुईं।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, किसानों के लिए बड़ी राहत और सम्मान का विषय है, और यह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान-केंद्रित सोच का स्पष्ट प्रमाण है। श्री सिंह ने बताया कि खरीदी केंद्र में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा – सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध थीं, व्यवस्था सुदृढ़ थी और स्टाफ का व्यवहार अत्यंत सहयोगपूर्ण रहा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया।
राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों, उन्नत तकनीकी सुविधाओं और जिला प्रशासन की सक्रिय निगरानी ने धान खरीदी प्रक्रिया को न केवल सुगम बनाया है, बल्कि किसानों के आत्मविश्वास को भी मजबूत किया है। श्री कृष्ण कुमार सिंह जैसे किसानों की संतुष्टि और सफलता इस बात का प्रमाण है कि सरकार के प्रयास वास्तविक रूप से खेत-खलिहानों तक पहुँच रहे हैं और किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….