Ro no D15139/23

खीरे की बम्पर पैदावार होने से बदल गई किसान सुरेश सिन्हा की तकदीर

– खीरे की खेती से लगभग 2 लाख 50 हजार रूपए का हुआ फायदा
– यहां का खीरा उत्तरप्रदेश, ओडि़शा एवं कोलकाता तक जा रहा
– धान के बदले सब्जी की खेती करने से हो रहा अधिक लाभ
– शासन द्वारा पॉली हाऊस के लिए 17 लाख रूपए एवं पैक हाऊस के लिए 2 लाख रूपए का मिला अनुदान
राजनांदगांव 06 अगस्त 2025। धान के बदले उद्यानिकी फसल लेने तथा खीरे की बम्पर पैदावार होने से किसान श्री सुरेश सिन्हा की तकदीर बदल गई है। शासन की किसानहितैषी योजनाओं का भरपूर लाभ लेते हुए राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गातापार खुर्द के किसान श्री सुरेश सिन्हा ने 5.5 एकड़ में उद्यानिकी फसल खीरा लगाई है। किसान श्री सुरेश सिन्हा ने बताया कि 15 से 20 रूपए प्रति किलो में बिक्री हो रही है और उनको खीरे की खेती से लगभग 2 लाख 50 हजार रूपए का फायदा हुआ है। खीरे की फसल की तोड़ाई का कार्य अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि यहां का खीरा उत्तरप्रदेश में प्रयागराज तथा ओडि़शा एवं कोलकाता तक जा रहा है। उन्होंने बताया कि धान के बदले सब्जी की खेती करने से अधिक लाभ हो रहा है। धान की फसल की तुलना में सब्जी की फसल में कम पानी की आवश्यकता होती है। किसान श्री सुरेश सिन्हा ने कहा कि सब्जी की खेती करने तथा शासन की योजनाओं से लाभ मिलने पर वे आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत बने हैं। सरकार द्वारा किसानों को सब्जी एवं अन्य फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहन एवं सहायता राशि दी जा रही है।
किसाना श्री सुरेश सिन्हा ने बताया कि विगत वर्ष उन्होंने 7 एकड़ में जुलाई से मार्च में टमाटर की बम्पर पैदावार होने पर उन्हें 3 लाख रूपए का फायदा हुआ था। इस वर्ष भी 7 एकड़ में टमाटर की फसल लेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 7 एकड़ का बीमा भी कराया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत संरक्षित खेती के तहत पॉली हाऊस में शिमला मिर्च की फसल ली थी। जिससे 3 लाख 50 हजार की आमदनी हुई थी। पॉली हाऊस के लिए उन्हें 17 लाख रूपए शासन की ओर से अनुदान मिला है। पॉली हाऊस की कुल लागत 34 लाख रूपए रही। इस वर्ष सिजेन्टा कम्पल की मायला वैरायटी के टमाटर की फसल लगाएंगे। किसान श्री सुरेश सिन्हा ने बताया कि उनके पास 15 एकड़ भूमि है। जिसमें 8 एकड़ में धान की खेती एवं 7 एकड़ में सब्जी की खेती कर रहे है। उन्होंने बताया कि सब्जी स्टोरेज के पैक हाऊस के लिए शासन द्वारा 2 लाख रूपए का अनुदान प्राप्त हुआ है। दवाई के छिड़काव के लिए स्ट्रिप मशीन के लिए सरकार से 50 प्रतिशत अनुदान प्राप्त हुआ हंै। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से समृद्ध होने से उनके जीवन स्तर में परिवर्तन आया है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी भी कराई है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजस्व निरीक्षकों का किया स्थानांतरण

      राजनांदगांव 24 अप्रैल 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण…

    Read more

    उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा पे्रक्षकों एवं फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

    *- छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को*   राजनांदगांव 24 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा