Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष को आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाकर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा प्रदान किया गया

– आयुष्मान वय वंदना एवं आयुष्मान कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव जिला अव्वल
राजनांदगांव 07 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाकर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी वरिष्ठ नागरिकों से किसी भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन दीदीयों से संपर्क कर अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कराने की अपील की। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनने पर विधानसभा अध्यक्ष को बधाई दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त एपीएल एवं बीपीएल हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड अंतर्गत हितग्राहियों का पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपए तक का अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार प्रदाय किया जाता है। जिले में में 25088 एपीएल एवं बीपीएल परिवारों से कुल 23775 पात्र वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड हेतु पंजीयन कर लिया गया है। राजनांदगांव जिला आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन में 94.80 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर हैं। इसी प्रकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले के कुल 952546 पात्र राशन कार्डधारी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाना हैं, जिसमें से 923709 पात्र राशन कार्डधारी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन कर लिया गया है और राजनांदगांव जिला आयुष्मान कार्ड पंजीयन में भी 97.12 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर हैं।
आयुष्मान वय वंदना कार्ड की लिए 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के समस्त एपीएल एवं बीपीएल हितग्राही है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज केवल आधार कार्ड एवं आधार लिंक मोबाईल नम्बर की आवश्यक होती है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के समस्त एपीएल एवं बीपीएल परिवार के वरिष्ठ नागरिकों को समस्त पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपए तक का अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार प्रति वर्ष प्रदाय करने का प्रावधान है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए पंजीयन की प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क हैं। आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने हेतु राशन कार्ड अनिवार्य नहीं हैं। समस्त पात्र वरिष्ठ नागरिकों का अलग-अलग आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। परिवार के समस्त पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों, आधार सेवा केन्द्रों व च्वॉइस सेंटरों में जाकर आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते है। राजनांदगांव शहरी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेंड्री, जिला चिकित्सालय बसंतपुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर, लखोली, मोतीपुर एवं पुराना अस्पताल गुरूद्वारा चौंक में आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना सकते हैं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 104 पर या निकटतम स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों में संपर्क किया जा सकता हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व कार्यों की समीक्षा की

    राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ