Ro no D15139/23

एग्रीस्टेक पोर्टल में कृषक जोड़ो अभियान के तहत कृषकों का किया जा रहा पंजीयन

कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अगस्त
– घर-घर जाकर पंजीयन के लिए छूटे हुए कृषकों को किया जा रहा जागरूक
राजनांदगांव 23 जुलाई 2025। जिले में एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों का पंजीयन कराया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री अंतर्गत किसानों को अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में किसानों के पंजीयन के लिए कृषक जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कृषि विभाग को सक्रियता के साथ कृषक पंजीयन कराने के लिए निर्देश दिए। एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 है। कृषि विभाग द्वारा जिले में पंजीकृत 127107 कृषकों में से 104684 कृषकों का एग्रीस्टेक पोर्टल फार्मर रजिस्ट्री कराया जा चुका है। शेष 22423 कृषकों का 14 अगस्त 2024 तक शिविरों के माध्यम से पंजीयन कराया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा घर-घर जाकर पंजीयन के लिए छूटे हुए कृषकों का चिन्हांकन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत एवं सहकारी समिति में शिविर का आयोजन कर चिन्हांकित कृषकों का पंजीयन कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत के माध्यम से कृषकों को पंजीयन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत कृषक पंजीयन के लिए कृषक जोड़ो अभियान के तहत लगातार कृषकों का पंजीयन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छूटे हुए किसानों का पंजीयन कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जा रहा है और पाम्प्लेट, पोस्टर के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। कृषि विभाग की टीम ग्राम लालूटोला, नवागांव, रीवागहन, टाकुरटोला, भेजराटोला, किरगी ब सहित विभिन्न ग्रामों में लगातार दौरा कर रही है और कृषकों की समस्या का समाधान कर रही है। किसानों के पंजीयन के संबंध में आने वाली तकनीकी एवं अन्य समस्याओं से अवगत करा रहे है।
उल्लेखनीय है कि एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत वेबसाईट www.cgfr.agristack.gov.in एवं मोबाईल एप्लीकेशन Farmer Registry Cg के माध्यम से किसान अपना पंजीयन स्वयं कर सकते है। पंजीयन करने के लिए स्मार्ट फोन या कम्प्यूटर सेट, आधार नंबर लिंक मोबाईल, आधार कार्ड, भूमि का खसरा बी-1 की आवश्यकता होगी।

  • Related Posts

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का जिला प्रशासन ने किया स्वागत

      राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा के आज डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान जिला प्रशासन ने स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर …

    Read more

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा ने मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

      – प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ प्रवास के…

    Read more

    NATIONAL

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR