Ro no D15139/23

सुशासन में पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को मिल रहा लाभ

तुंहर टोकन ऐप से किसानों के समय और श्रम की हो रही बचत

   मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय की किसान-हितैषी नीतियों और सुशासन के कारण इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित साबित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा धान का 3100 प्रति क्विंटल का सर्वाधिक दाम दिया जा रहा है, जिससे प्रदेश के अन्नदाताओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा लाभ मिल रहा है।
ग्राम पंचायत सोनपुर खुर्द के किसान   गंगाराम ने खरीदी व्यवस्था पर अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए बताया कि सरकार द्वारा तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने से किसानों को वास्तविक राहत मिल रही है।

घर बैठे ऑनलाइन टोकन,समिति के चक्कर से मुक्ति
गंगाराम के बताते हैं कि लगभग साढ़े पांच एकड़ भूमि है और इस वर्ष उनका 98 क्विंटल का रकबा निर्धारित है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी सीजन में उपार्जन केंद्रों में भीड़ बढ़ने से टोकन कटाने में काफी परेशानी और समय लगता था, लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल अलग रही। उनके नाती ने ‘तुंहर टोकन ऐप’ के माध्यम से घर बैठे ही 70 क्विंटल का पहला टोकन निकाल दिया। इस सुविधा के कारण उन्हें केंद्र में लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ी,समय और श्रम दोनों की बचत हुई अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिली है

धान उपार्जन केंद्र में तुरंत पावती और बारदाना
किसान गंगाराम ने बताया कि सुखरी धान उपार्जन केंद्र पहुंचते ही उन्हें तुरंत पावती मिल गई, वहीं बारदाना भी समय पर उपलब्ध हो गया। इसके बाद धान की तौल प्रक्रिया बड़े आराम से, बिना किसी रुकावट और बिना किसी प्रकार की समस्या के सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष खरीदी केंद्रों में व्यवस्था पहले से ज्यादा बेहतर है और कर्मचारियों द्वारा किसानों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार देखने को मिल रहा है।

धान के सर्वाधिक दाम ने किसानों को किया समृद्ध
श्री गंगाराम ने कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह मूल्य किसानों के लिए अत्यंत फायदेमंद है और इससे कृषि कार्य में निवेश और परिवार की आर्थिक स्थिति दोनों में सुधार हो रहा है।

किसान ने मुख्यमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त
बेहतर खरीदी व्यवस्था, तकनीकी सुविधाओं और उच्च समर्थन मूल्य के लिए किसान गंगाराम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार की खरीदी प्रक्रिया वास्तव में किसान हित को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और सरकार की नीतियों से अन्नदाताओं का मनोबल बढ़ा है।

  • Related Posts

    प्रदेश में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन को मिली नई दिशा – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने  राज्य में गौधाम योजना का किया शुभारंभ

     जशपुर के बाला छापर स्थित गौधाम भी शामिल जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ आयोजित जशपुरनगर 14 मार्च 2026/ राज्य में गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने के…

    Read more

    रैम्प योजना अंतर्गत स्टार्टअप नीति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को मिली नवाचार एवं उद्यमिता की जानकारी

      कोरबा 13 मार्च 2026/उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान