Ro no D15139/23

सरगुजा जिले में धान उपार्जन की प्रगति, पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को मिल रहा लाभ अब तक 12,64,694.8 क्विंटल धान की खरीदी, 4,938 किसानों ने किया रकबा समर्पण

सरगुजा जिला में खरीफ विपणन वर्ष अंतर्गत धान उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शिता से संचालित किया जा रहा है। प्रशासन की सतत निगरानी एवं डिजिटल व्यवस्थाओं की वजह से धान खरीदी और उठाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 12,64,694.8 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 58,890 क्विंटल धान का उठाव भी सफलतापूर्वक किया गया है, जिससे उपार्जन केन्द्रों पर भंडारण की व्यवस्था संतुलित बनी हुई है। जिले में धान उपार्जन के लिए कुल 60,330 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनमें से अब तक 22,439 किसान धान विक्रय कर चुके हैं। बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी यह दर्शाती है कि जिले में जारी धान खरीदी व्यवस्था पर किसानों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
इसके साथ ही किसानों द्वारा रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी पारदर्शी रूप से संचालित की जा रही है। जिले में 4,938 किसानों द्वारा रकबा समर्पण किया गया है, जिसके अंतर्गत कुल 226.41 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है। यह प्रक्रिया वास्तविक उत्पादन के अनुरूप खरीदी सुनिश्चित करने तथा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।
जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। टोकन प्रणाली, समयबद्ध भुगतान, नमी परीक्षण, बारदाना की उपलब्धता एवं पेयजलद-बैठक जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। शासन के मंशानुरूप यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र किसान को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का पूरा लाभ मिले और खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सरल एवं भरोसेमंद बनी रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान