Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन से कृषक को मिली राहत, पैतृक कृषि भूमि हुई कब्जामुक्त

*कलेक्टर जनदर्शन से कृषक को मिली राहत, पैतृक कृषि भूमि

राजनांदगांव 15 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में लाल बहादुर नगर तहसील के ग्राम ग्राम पीतेपानी निवासी श्री टुकुनराम गोंड की भूमि संबंधी समस्या का समाधान करते हुए उनकी पैतृक कृषि भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। श्री टुकुनराम गोंड ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि उनकी निजी कृषि भूमि, जो उनके पूर्वजों की पैतृक संपत्ति है, पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने भूमि को कब्जामुक्त कराने और अपने वैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए जिला प्रशासन से सहायता की मांग की थी।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर तहसीलदार द्वारा राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित भूमि पर तार फेंसिंग कर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। इसके बाद राजस्व विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटाया और भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के बाद श्री टुकुनराम गोंड को उनकी पैतृक भूमि का वैधानिक अधिकार पुन: प्राप्त हो गया। समस्या के समाधान पर उन्होंने जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर जिला प्रशासन आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा तथा राजस्व संबंधी समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए सतत प्रयासरत है।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स