Ro no D15139/23

निर्बाध धान खरीदी और समयबद्ध भुगतान से किसानों में खुशी

जिले के 71,588 किसानों को 821.80 करोड़ रुपये का किया गया भुगतान

जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित की जा रही है, जिससे किसानों के चेहरों पर संतोष और खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। निर्बाध धान खरीदी और समय पर भुगतान के कारण किसानों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए कुल 74 समितियों में 1,29,349 किसानों का 1,26,883.05 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है। दिनांक 15 नवम्बर 2025 से अब तक 78,620 किसानों से 3,82,725.32 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल राशि 907.47 करोड़ रुपये है। अब तक 71,588 किसानों को 821.80 करोड़ रुपये का भुगतान सफलतापूर्वक किया जा चुका है। आगामी खरीदी के लिए 05 जनवरी 2026 को 3,368 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 15,588.58 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।

कस्टम मिलिंग व्यवस्था के तहत जिले में अब तक 190 राइस मिलों का पंजीकरण किया जा चुका है। इन मिलों के लिए 9,17,712 मीट्रिक टन धान की अनुमति जारी की गई है, जिसमें से 8,17,200 मीट्रिक टन धान उठाव हेतु अनुबंधित किया गया है। अभी तक कुल 1,10,942.00 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने तथा अवैध धान परिवहन पर सख्त रोक लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की सुविधा और हित सर्वोपरि हैं तथा खरीदी और भुगतान की प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम