Ro no D15139/23

गंगरेल में नववर्ष का उल्लास चार दिवसीय “न्यू ईयर फेस्ट” के दूसरे दिन संगीत और मस्ती में झूमे सैलानी

नववर्ष 2026 के स्वागत में जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन समिति, धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में गंगरेल बांध परिसर में आयोजित चार दिवसीय भव्य “न्यू ईयर फेस्ट” पूरे उत्साह और उमंग के साथ जारी है। उत्सव के दूसरे दिन बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
यह न्यू ईयर फेस्ट 1 जनवरी से 4 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में धमतरी सहित आसपास के जिलों से आए पर्यटक एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। हिंदी फिल्मी गीतों, छत्तीसगढ़ी लोकधुनों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मधुर प्रस्तुतियों पर सैलानी झूमते और मस्ती करते नजर आए।
उत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल गंगरेल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहित करना, क्षेत्रीय संस्कृति को मंच प्रदान करना तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। फेस्ट के अंतर्गत लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड स्टॉल, विभिन्न मनोरंजन गतिविधियाँ एवं बोनफायर जैसे विशेष आकर्षण शामिल किए गए हैं, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए आकर्षक उपहार, ट्रॉफी, विशेष पुरस्कार एवं सरप्राइज रिवॉर्ड की भी व्यवस्था की गई है, जिससे उत्सव का उत्साह और भी बढ़ गया है।
गंगरेल बांध की मनोहारी प्राकृतिक छटा के बीच आयोजित यह न्यू ईयर फेस्ट नववर्ष को यादगार बनाने का एक अनूठा अवसर सिद्ध हो रहा है। जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन समिति ने अधिक से अधिक नागरिकों एवं पर्यटकों से इस उत्सव में सहभागिता कर धमतरी जिले की पर्यटन छवि को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम