Ro no D15139/23

कृषक जीवन ज्योति योजना से भूमि हुई सिंचित, मल्टी क्रॉप लेकर किसानों ने की अपनी आय में वृद्धि

रायपुर, 08 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में गांवों में कृषक जीवन ज्योति योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसकी क्रम में सूरजपुर जिले के विकासखण्ड सूरजपुर के ग्राम पचिरा में इस योजना के क्रियान्वयन से आज 15 किसान वर्ष में एक से ज्यादा फसल अपने खेत में ले रहे है। साथ ही साथ वे सब्जी की भी खेती कर रहें है। जिससे न केवल उनके आय में वृद्धि हुई है बल्कि वह आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत भी बने हैं।

गौरतलब है कि रेहण नदी के किनारे स्थित ग्राम में 15 किसानों का जमीन होने के बावजूद भी उनकी यह भूमि सिंचित नहीं हो पा रही थी। किसानों के कृषि भूमि के पास विद्युत लाइन का विस्तार नहीं होने के कारण यहां सिंचाई करना संभव नहीं हो पा रहा था एवं किसान केवल वर्षा में ही धान की खेती कर पा रहे थे।

विद्युत विभाग अंतर्गत कृषक जीवन ज्योति योजना के तहत इस क्षेत्र में पंप विद्युतीकरण करने का कार्य किया गया। इस योजना के तहत प्रति किसान के लिए विद्युत लाईन विस्तार हेतु लगने वाले लागत में 01 लाख रूपए छुट प्रदान किया जाता है। इस योजनांतर्गत 15 किसानों ने विद्युत विभाग के सूरजपुर कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया जिसके पश्चात विभाग ने तत्परता पूर्वक सर्वे कराकर विद्युत लाईन विस्तार का कार्य पूर्ण कराया जिसमें 650 मी. 11 के.व्ही. लाईन् 1 नग 63 के.व्ही.ए का ट्रांसफार्मर एवं 1200 मी. एल.टी. लाईन का विस्तार शामिल था।

वर्तमान में सभी किसानों के खेत रेहण नदी के किनारे विद्युतीकृत है एवं सभी किसानों को वर्षभर सिंचाई हेतु सुविधा प्रदान किया गया। इस योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र के किसान बेहद खुश हैं।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta