Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से संवर रही किसानों की जिंदगी – नवीनतम एवं आधुनिक कृषि करने के लिए हुए प्रेरित

किसान श्री गोवर्धन दास साहू को धान बिक्री से मिली 5 लाख 65 हजार रूपए की राशि
– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद
–  वर्ष 2023-24 का बोनस लगभग 2 लाख रूपए, दो वर्ष की बकाया बोनस राशि 1 लाख रूपए मिली
– गोवर्धन ने खरीदा ट्रेक्टर एवं थे्रसर मशीन
– किसान सुकृत करा रहे घर का नवीनीकरण
राजनांदगांव 16 जनवरी 2025। कृषक उन्नति योजना से किसानों की जिंदगी संवर रही है। उनके जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है और वे नवीनतम एवं आधुनिक कृषि करने के लिए प्रेरित हुए है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी होने पर किसान खुश हैं। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला के किसान श्री गोवर्धन दास साहू ने बताया कि वर्ष 2023-24 का बोनस लगभग 2 लाख रूपए की राशि मिली है। दो वर्ष की बकाया बोनस राशि 1 लाख रूपए मिली है। वहीं इस वर्ष धान बिक्री से 5 लाख 65 हजार रूपए की राशि खाते में आ गई है। उन्होंने बताया कि लगभग 2 लाख रूपए बोनस और प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को धान का अच्छा मूल्य दे रही है। जिससे किसानों को अब बचत हो रही है और किसानों में आधुनिक कृषि यंत्रों एवं आधुनिक पद्धति से खेती करने में रूझान बढ़ा है। इससे उपज में वृद्धि हो रही है। किसान श्री गोवर्धन दास साहू ने बताया कि उन्होंने प्राप्त राशि से ट्रेक्टर एवं थ्रेसर मशीन खरीदा है तथा खेती-किसानी एवं घरेलू कार्य में राशि का उपयोग कर रहे है। उन्होंने बताया कि उनके पास 12.5 एकड़ जमीन है तथा इस वर्ष उनके पूरे धान की बिक्री हो गई है। उन्होंने कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत धन्यवाद दिया।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी के किसान श्री सुकृत दास साहू ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का अच्छा मूल्य मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष धान बिक्री से 1 लाख 11 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई थी। वहीं दो वर्ष की बकाया राशि 60 हजार रूपए प्राप्त हुआ। इस राशि का उपयोग वह अपने घर का नवीनीकरण करने के लिए कर रहे हैं। 3 एचपी का मोटर पंप खरीदे हैं तथा राशि का उपयोग खेती-किसानी में कर रहे हैं।

  • Related Posts

    कृषि विभाग द्वारा 25 कृषि केन्द्रों का किया गया औचक निरीक्षण

    20 को कारण बताओ नोटिस जारी एवं 5 में जप्ती-सुपुर्दगी की कार्रवाई*   राजनांदगांव 12 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन में किसानों…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम