Ro no D15139/23

किसान नरेन्द्र प्रसाद साय प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना से लाभ लेकर कर रहे खरीफ एवं रबी फसल’

जशपुरनगर 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को खरीफ फसल के अलावा अब हर सीजन खरीफ एवं रबी दोनों फसलों का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग के द्वारा जिले के किसानों को सोलर पम्प एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत् स्प्रिंकलर सिंचाई पाईप, दोनों योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से निरंतर किसानों को मार्गदर्शन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम जुमईकेला निवासी कृषक नरेन्द्र प्रसाद साय द्वारा क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री अविनाश टोप्पो उचित मार्गदर्शन लेकर खरीफ एवं रबी की खेती की जा रही है। श्री साय ने बताया कि उनका कुल रकबा 2.000 हेक्टेयर है। वर्ष 2022-23 के पूर्व मेरे पास सिंचाई की कोई सुविधा नहीं थी तथा मैं केवल खरीफ में ही खेती करता था। मैं 1.400 हेक्टेयर में धान एवं 0.600 हेक्टेयर में मक्के की खेती करता था। वर्षा के अभाव में कई बार धान की रोपाई नहीं कर सका। मक्के की फसल में भी पानी की कमी के कारण पौधे के बढ़ावा रूक जाते थे। पानी के अभाव में धान प्रति हेक्टेयर 7.00 क्विं एवं मक्का 3.00 क्विं प्रति हेक्टेयर कमाता था।
कृषक नरेन्द्र प्रसाद साय ने बताया कि कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री अविनाश टोप्पो के माध्यम से सौर सुजला योजना के तहत् सोलर पम्प एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत् स्प्रिंकलर सिंचाई पाईप, दोनों योजनाओं का लाभ पूरे 2.000 हेक्टेयर में लिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में  क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के मार्गदर्शन में पूरे 2.000 हेक्टेयर में खरीफ एवं रबी की खेती करता हूँ। अब मुझे पानी से संबंधित कोई समस्या नहीं है। रबी में मैं 1.000 हेक्टेयर में गेहूँ 0.400 हेक्टेयर में चना एवं 0.600 हेक्टेयर में उड़द की खेती करता हूँ। प्रति हेक्टेयर 12.00 क्विं गेहूं, चना 3.00 क्विं प्रति हेक्टेयर एवं उड़द 5.00 क्विं प्रति हेक्टेयर उपज कमाता हूँ। योजना के माध्यम से लाभ देने के लिए कृषक ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और कृषि विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ 3 करोड़ 52 लाख की लागत से तैयार किया गया स्टेडियम खिलाड़ी बास्केटबॉल शतरंज कैरम और टेबल टेनिस खेल का करेंगे अभ्यास मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ खेल का लिया आनंद

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का किया अवलोकन तेज गति और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे निर्माण की कि सराहना की

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की तेज गति और निर्धारित मानकों के…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….