Ro no D15139/23

धान उपार्जन समिति में खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान

टोकन कटाने से लेकर बारदाना उपलब्धता तक मिल रही सुविधा

  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए बेहद सुगम बनाएं गए हैं। टोकन कटाने से लेकर समिति में धान विक्रय तक किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुहपुटरा धान उपार्जन समिति में धान बेचने पहुंचे कृषक   राजेश कुमार राजवाड़े ने खरीदी केंद्र की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उनका कुल रकबा 160 क्विंटल का है और उन्होंने 59 क्विंटल 80 किलो का पहला टोकन कटाया है।
उन्होंने बताया कि टोकन कटाने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई, पूरी प्रक्रिया सहज और सरल रही। धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुँचते ही समिति द्वारा धान बिक्री प्रक्रिया पूरी कर बारदाना और सूजा-सुतरी तुरंत उपलब्ध कराई गई, जिससे धान तौल की प्रक्रिया बिना किसी देरी के पूरी हुई।
कृषक राजवाड़े ने बताया कि समिति केंद्र में धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हित में संचालित हो रही है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समिति के कर्मचारी व संबंधित अधिकारी सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के शासन में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी और 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल का सर्वाधिक दाम मिलने से किसानों को आर्थिक रूप से लाभ मिल रहा है। जिससे धान विक्रय को लेकर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है।
कृषक   राजवाड़े बताते हैं कि धान खरीदी की यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और आसान है। यहां किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही। उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

जिले के उपार्जन समितियों में धान खरीदी व्यवस्था की सुविधा से किसानों का मनोबल बढ़ा है और धान खरीद प्रक्रिया रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से साकार हुआ सपना, प्रियंका मंडल ने खोला कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर

    प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से साकार हुआ सपना, प्रियंका मंडल ने खोला कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर जगदलपुर, 10 मार्च 2026/ जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत पंडरीपानी निवासी युवती प्रियंका मंडल ने…

    Read more

    बस्तर जिला प्रशासन की जन चौपाल अब बास्तानार में अधिकारी 12 मार्च को लेंगे मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों का जायजा

    जगदलपुर, 10 मार्च 2026/ जिले में अब जिला प्रशासन ने बास्तानार विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जन  चौपाल   लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। पूर्व में लोहंडीगुड़ा और बकावंड…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे