Ro no D15139/23

समृद्धि की राह पर किसानों के कदम: 67 वर्षीय बंधुराम ने समर्थन मूल्य पर बेचा 10 क्विंटल धान

*सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए सरकार को दिया धन्यवाद*

रायपुर 20 नवम्बर 2025/ कोरिया जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के दौरान किसानों में उत्साह का माहौल है। आज ग्राम छिंदडाड़ के 67 वर्षीय किसान श्री बंधुराम साहू ने धान उपार्जन केंद्र में पहुँचकर सुगमता पूर्वक 10 क्विंटल धान का विक्रय किया। किसान श्री बंधुराम ने सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

बंधुराम ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 0.5 एकड़ में धान की खेती की थी। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के अनुसार उन्हें कुल 23,690 की राशि मिलेगी। बंधुराम ने कहा कि प्राप्त धनराशि का उपयोग वे खाद-बीज की खरीदी, खेती में आवश्यक सुधार तथा दैनिक उपयोग की जरूरतों को पूरा करने में करेंगे। उन्होंने समिति की व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि खरीदी केंद्र में इस वर्ष की गई सुविधाएँ काफी सहज, पारदर्शी और किसान हितैषी हैं, जिससे किसानों को बड़ा लाभ हो रहा है।

  • Related Posts

    किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण

    *नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश*   *सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की*   रायपुर, 19 अगस्त…

    Read more

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

    रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शहरी गैस…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ