Ro no D15139/23

नई शिक्षा नीति में कौशल उन्नयन महत्वपूर्ण : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

अछोटी में डाइट द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*

रायपुर,20 नवंबर 2025/
दुर्ग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) द्वारा अछोटी में दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने नई शिक्षा नीति के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि आधुनिक समय में केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि कौशल आधारित प्रशिक्षण भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल उन्नयन ही विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाएगा और उन्हें बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप सक्षम बनाएगा।

कार्यशाला के दौरान शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री श्री यादव ने व्यवसायिक शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों और संभावनाओं पर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि रोजगारमुखी शिक्षा और आधुनिक कौशल विकास को पाठ्यक्रम से जोड़ने की दिशा में यह कार्यशाला महत्वपूर्ण पहल है।

मंत्री यादव ने बताया कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही कौशल शिक्षा, प्रायोगिक अधिगम, डिजिटल साक्षरता और व्यवसायिक प्रशिक्षण से जोड़ने की व्यवस्था की गई है। इससे भविष्य में युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर प्राचार्य डाइट श्री पी. सी. मर्कले, डॉ. शिशिरकला भट्टाचार्य, श्रीमति संध्या शर्मा, डॉ. नीलम दुबे, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. एच. के. साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ