Ro no D15139/23

समय पर खाद-बीज और केसीसी से बदली सुकमा के किसानों की किस्मत, खरीफ की तैयारी हुई आसान

*मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सुकमा जिला प्रशासन की बड़ी पहल; कालाबाजारी और बिचौलियों पर भी कड़ा एक्शन*

 

रायपुर, 11 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुकमा जिला प्रशासन द्वारा खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों के हित में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिले के सुदूर और वनांचल क्षेत्रों तक कृषि आदानों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसके तहत किसानों को खेती शुरू होने से पहले ही खाद, उन्नत बीज और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से ऋण समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें इस बार खरीफ की तैयारी में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

 

*किसान चनासू नाग की सफल कहानी: समय पर मिला केसीसी ऋण और खाद-बीज*

 

शासन की इस समयबद्ध पहल का एक सीधा और सकारात्मक लाभ सुकमा जिला के छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम नयागुड़ा निवासी किसान श्री चनासू नाग को मिला है। आठ एकड़ कृषि भूमि के स्वामी श्री नाग को कुकानार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के माध्यम से बेहद सुगमता से और सही समय पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण स्वीकृत कर दिया गया। इसके साथ ही, उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार यूरिया, डीएपी, एनपीके, पोटाश तथा उन्नत धान बीज भी आसानी से मिल गया।

 

श्री चनासू नाग ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि पहले के वर्षों में खेती का मौसम आते ही खाद, बीज और पैसों की व्यवस्था करना एक बड़ी चुनौती बन जाता था। लेकिन इस बार सरकार की मुस्तैदी से सब कुछ समय पर मिल गया, जिससे खेती की तैयारी बिना किसी मानसिक तनाव के पूरी हो गई है। इससे उनका आर्थिक बोझ भी कम हुआ है और कृषि को लेकर उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया।

 

*कालाबाजारी और बिचौलियों पर प्रशासन की टेढ़ी नजर*

 

सुकमा जिला प्रशासन केवल खाद-बीज की उपलब्धता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। बाजार में कृषि सामग्रियों की अवैध जमाखोरी, बिचौलियों की सक्रियता और कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार विभिन्न विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रही हैं ताकि हर हाल में किसानों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्तायुक्त कृषि सामग्री प्राप्त हो सके।

 

*बेहतर उत्पादन और आय बढ़ने की उम्मीद*

 

समय पर खाद-बीज, आसान ऋण की उपलब्धता और प्रशासन की कड़ाई से की जा रही प्रभावी निगरानी के कारण सुकमा जिले के अन्नदाताओं का भरोसा सरकार पर और अधिक मजबूत हुआ है। किसानों को पूरी उम्मीद है कि इस वर्ष अनुकूल परिस्थितियों और समय पर मिली सुविधाओं के चलते खरीफ सीजन में बंपर उत्पादन होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जाएगी।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

      बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनी महतारी वंदन योजना 30वीं किस्त से वृंदावती और सोनम ने खरीदी राखी, घर-गृहस्थी की जरूरतों में भी मिल रहा सहारा…

    Read more

    राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए 5 पायलेट ग्रामों का चयन

      राजनांदगांव 21 अगस्त 2026। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी उन्मूलन हेतु 5 पायलेट ग्रामों का चयन किया गया है। टीबी…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल