Ro no D15139/23

जिला प्रशासन जशपुर द्वारा 15 मार्च से पंद्रह दिवसीय निःशुल्क जेईई क्रैश कोर्स का आयोजन ।

जशपुरनगर 24 फरवरी 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में 15 मार्च से पंद्रह दिवसीय निःशुल्क जेईई क्रैश कोर्स का आयोजन कराया जा रहा है । जिसमें जिले के स्थानीय निवासी विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास , भोजन , कोर्स मटेरियल तथा कंप्यूटर बेस्ड मॉक टेस्ट की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी । उल्लेखनीय है कि आगामी जेईई -2 मेन की परीक्षा 02 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के मध्य नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा ली जाएगी ।
संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पंद्रह दिवसीय क्रैश कोर्स के लिए जिले के अंतर्गत संचालित विभिन्न शासकीय , अशासकीय और अनुदान प्राप्त हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों जिन्होंने जेईई मेन-2, 2026 का फार्म भरा है , ऐसे 100 विद्यार्थियों को यह क्रैश कोर्स कराया जाएगा । उल्लेखनीय है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा जेईई मेन -2 फरवरी के अंतिम तिथि 25 फरवरी है। संकल्प में होने वाले क्रैश कोर्स में सम्मिलित होने के लिए आवेदन का ऑनलाइन लिंक सभी विद्यालय के प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। ऑनलाइन लिंक के माध्यम से विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च , सायं 5ः00 बजे तक होगी।
इन विद्यार्थियों को 15 मार्च को प्रातः 10.00 बजे संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में एक पालक के साथ अपनी उपस्थिति देनी होगी, साथ ही उन्हें जेईई मेन के भरे गए आवेदन के कन्फर्मेशन पेज की एक फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी।
संकल्प जशपुर में कई वर्षों से जेईई मेन व एडवांस की तैयारी कराई जा रही है । प्रत्येक वर्ष दर्जनों विद्यार्थी जेईई की परीक्षा क्वालीफाई करते हैं, और देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों मे प्रवेश पाकर अपना भविष्य बना रहे हैं । अभी तक अकेले संकल्प के  85 से अधिक विद्यार्थी देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पा चुके हैं । सभी विद्यार्थियों को श्रम्म्ड।प्छै स्तर की तीन पूर्ण पाठ्यक्रम आधारित टेस्ट भी लिया जाएगा स इसके साथ ही विद्यार्थियों को मुख्य मुख्य कॉन्सेप्ट समझाते हुए प्रश्नों को हल करने के तरीके और उत्तर देने का सही तरीक़ा समझाया जाएगा ।

  • Related Posts

    कचरे से कमाई तकः प्लास्टिक वेस्ट बना जिले में आय और इंफ्रास्ट्रक्चर का नया आधार अब प्लास्टिक वेस्ट से चमकेंगी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क

      अम्बिकापुर 20 मार्च 2026/  सरगुजा जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन की दिशा में नवाचार किया गया है। जिले में अब प्लास्टिक वेस्ट…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज सरगुजा जिला प्रवास पर रहेंगे संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2026 शुभारंभ कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 कार्यक्रम में होंगे शामिल

      अम्बिकापुर 20 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज 21 मार्च को सरगुजा जिला प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10ः30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन  रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….