
मिशन शक्ति अंतर्गत “सखी वन स्टॉप सेन्टर’’ के संचालन हेतु विभिन्न पदों हेतु प्रस्तुत आवेदन पत्रों के विरूद्ध दावा-आपत्ति के निराकरण उपरान्त जिला स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा एवं कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अंतिम पात्र सूची का प्रकाशन किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.in एवं कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर के सूचना पटल पर भी किया जा सकता है।








