Ro no D15139/23

रजत महोत्सव के अवसर पर बस्तर के चित्रकोट में स्थानीय व्यंजनों का शानदार समागम

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा अपनी रजत महोत्सव के अवसर पर मंगलवार 9 दिसम्बर  को चित्रकोट स्थित दण्डामी लग्जरी रिसॉर्ट में एक भव्य छत्तीसगढ़ी और जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के पारंपरिक और लुप्तप्राय व्यंजनों को बढ़ावा देना था। इस शानदार आयोजन में विभिन्न स्थानों से आए प्रतिभागियों ने अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया, जहाँ केंद्र में छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध चावल से संबंधित व्यंजन और विभिन्न प्रकार की भाजी तथा कोदो-चापड़ा से संबंधित व्यंजन थे।
प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए कुछ प्रमुख व्यंजनों में चैसेला, ठेठरी, खुरमी, दुध फरा, चावल भजिया, उड़द दाल भजिया, आमट, चापड़ा चटनी, चाउर भाजा, अरसा, नमकीन फरा, कांदा, प्याज, आलू, मुनगा भाजी, और मीठा बोबो आदि व्यंजन शामिल थे, जिन्होंने न केवल दर्शकों को आकर्षित किया, बल्कि निर्णायकों के सामने एक कठिन चुनौती भी खड़ी कर दी।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में लोहण्डीगुड़ा तहसीलदार   कैलाश पोयाम, लोहंण्डीगुड़ा थाना प्रभारी   रवि बैगा और नायब तहसीलदार लोहण्डीगुड़ा   खुशबू नेताम ने अपनी भूमिका निभाई। आयोजन की सफलता में प्रबंधक दंडामी रिसॉर्ट चित्रकोट   निमेश साहू,   तरुण प्रकाश राव,   चन्दूलाल साहू और समस्त स्टाफ की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, निर्णायक मंडल ने विजेताओं की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थानचन्दकी गु्रप मेन्दरी घुमर ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान गीता कश्यप उसडीबेड़ा एवं धनंजय बघेल नारायणपाल को मिला। तृतीय स्थान पर जागृति ग्रुप धुरागाँव रहीं। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की पाक कला विशेषकर बस्तर की पारंपरिक और जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने में सफल साबित हुई।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन