Ro no D15139/23

उत्कर्ष योजना: चयन परीक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी, 14 जुलाई को होगी काउंसलिंग

 

अम्बिकापुर 11 जुलाई 2026/  आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, रायपुर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक प्रयास आवासीय विद्यालय, घंघरी, अम्बिकापुर में किया गया था। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात अभ्यर्थियों को 09 जुलाई 2026, सायं 3:00 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में कोई भी दावा-आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वरियता के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यह सूची कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, अम्बिकापुर के सूचना पटल तथा सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। अंतिम मेरिट सूची के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के 1 विद्यार्थी एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शीर्ष 40 विद्यार्थियों की काउंसलिंग 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) प्रातः 10ः30 बजे से कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त ने पात्र विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से निर्धारित समय पर काउंसलिंग में उपस्थित होने का आग्रह किया है। काउंसलिंग के दौरान जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पालकों का सहमति पत्र, आयकरदाता न होने का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा कक्षा चौथी की अंकसूची सहित सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

    सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम   अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के…

    Read more

    बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

    आजिविका विभिन्न गतिविधियों से मिली लखपति दीदी की पहचान स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख का ऋण लेकर शुरू किया कृषि कार्य, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से