Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और महतारी वंदन योजना से बदली फूलमती देवी के परिवार की जिंदगी मासिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई, पक्के आवास से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

 

अम्बिकापुर 11 जुलाई 2026/  शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। सरगुजा जिले की अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के मठपारा की रहने वाली श्रीमती फूलमती देवी का परिवार भी इसका जीवंत उदाहरण है। महतारी वंदन योजना से प्राप्त होने वाली प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मिले पक्के घर ने उनके परिवार को नई उम्मीद और सम्मानजनक जीवन प्रदान किया है।

श्रीमती फूलमती देवी ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह राशि परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा में भी सहायक साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें एक बेटा वर्तमान में पढ़ाई कर रहा है। परिवार का मुख्य व्यवसाय मेहनत-मजदूरी है और सीमित आय के बावजूद वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला पक्का घर उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था, जो अब साकार हो चुका है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका भी शहर में अपना पक्का घर होगा। आज उनके परिवार को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में रहने का अवसर मिला है।

फूलमती देवी के पति श्री संजय चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनकी पत्नी के नाम से आवास स्वीकृत हुआ, जिससे पूरा परिवार बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि पहले कच्चे और छप्पर वाले मकान में रहने के कारण बरसात के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शौचालय और स्नानघर की समुचित व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब पक्के मकान के साथ शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से उनका जीवन काफी आसान और सुरक्षित हो गया है।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं ने उनके परिवार को नई पहचान और आत्मविश्वास दिया है। अब वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित हैं।

श्रीमती फूलमती देवी और श्री संजय चौधरी ने महतारी वंदन योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ऐसी योजनाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक लगातार पहुंचता रहे, ताकि अधिक से अधिक लोगों का जीवन बेहतर बन सके।

  • Related Posts

    ‘पावस प्रसंग’ में शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत से साकार हुई वर्षा ऋतु की मनोहारी छटा

    प्रकृति के उल्लास, पावस के सौंदर्य और मानवीय संवेदनाओं को कलाकारों ने दी भावपूर्ण अभिव्यक्ति   रायपुर, 22 अगस्त 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय शास्त्रीय कला परंपरा और…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार

    *30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित*   *महतारी वंदन की राशि से बहनें मनाएंगी रक्षाबंधन का पर्व, घर-परिवार की खुशियों में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से