Ro no D15139/23

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद 1 जनवरी 2025 की स्थिति में अंतिम प्रकाशन

अम्बिकापुर 08 जनवरी 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के सम्बंध में  फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों एवं सेवा निर्वाचकों से सम्बंधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। 29 अक्टूबर 2024 को एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कराया गया, जिसके पश्चात् 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक  दावा-आपत्ति प्राप्त किये गये। 09 एवं 10 नवम्बर 2024 तथा 16 एवं 17  नवम्बर 2024 को विशेष शिविर आयोजित किया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण किये जाने पश्चात् 06 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।

मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 की स्थिति में जिले में कुल 659913 मतदाता थे जिनमें 325993 पुरूष, 333902 महिलाए एवं 18 थर्ड जेण्डर मतदाता थे। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा में कुल 197142 मतदाता थे, जिनमें 97987 पुरूष, 99151 महिला और 04 थर्ड जेण्डर मतदाता थे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर में कुल 259556 मतदाता जिनमें 128073 पुरूष, 131471 महिला एवं 12 थर्ड जेण्डर मतदाता थे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर में कुल 203215 मतदाता जिनमें 99933 पुरूष, 103280 महिला और 02 थर्ड जेण्डर मतदाता थे।
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 की स्थिति में जिले में कुल 671619 मतदाता हैं जिनमें 331264 पुरूष, 340337 महिला एवं 18 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा में कुल 201168 मतदाता हैं जिनमें 99777 पुरूष, 101387 महिला और 04 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर में कुल 264259 मतदाता जिनमें 130237 पुरूष, 134010 महिला एवं 12 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर में कुल 206192 मतदाता जिनमें 101250 पुरूष, 104940 महिला और 02 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं।
वहीं वर्तमान में कुल 170139 युवा मतदाता हैं, जिसमें 18 से 19 आयुवर्ग के 14751 एवं 20 से 29 आयुवर्ग के कुल 155388 मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 8067 दिव्यांग एवं 03 ओवरसीज मतदाता हैं।

मतदाताओं की संख्या में वृद्धि एवं कमी की स्थिति-
प्रारम्भिक प्रकाशन के पश्चात 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवम्बर 2024 तक मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन करने हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था। जिसके आधार पर सरगुजा जिले में विधानसभावार मतदाताओं की संख्या में वृद्धि एवं कमी हुई है। जिले में कुल 14652 नाम जुड़े एवं 2946 नाम विलोपित हुए हैं। जिसके आधार पर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक कुल मतदाताओं की संख्या में परिवर्तन आया है।

सेवा मतदाताओं की संख्या-
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 की स्थिति में जिले में सेवा मतदाताओं की संख्या कुल 896 है।जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा में कुल 231,  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर में कुल 238 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर में कुल 427 है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार के लिए लगभग 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन सांसद चिंतामणि महराज ने 2 नए प्लेटफार्म सहित विकास कार्यों की रखी आधारशिला

      अम्बिकापुर 13 मार्च 2026/  अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आज सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा आज लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने पीएमश्री स्कूल का किया निरीक्षण जिले में बेहतर शैक्षणिक सुधार सुनिश्चित करने पीएम सैचुरेशन बिन्दुओं पर किया अवलोकन शिक्षक विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें, पढ़ाई में नई शिक्षण पद्धतियों के साथ ही खेल-कूद भी अपनाएं- कलेक्टर

      अम्बिकापुर 13 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने शुक्रवार को अम्बिकापुर के पीएमश्री विद्यालय सोहगा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय भवन,…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता