Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि
अम्बिकापुर । स्वतंत्रता दिवस 2025 समारोह का आयोजन पुलिस ग्राउंड अम्बिकापुर में किया जाएगा। यहां मुख्य अतिथि के रूप में आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ध्वजारोहण करेंगे। बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल द्वारा निरीक्षण किया गया। रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।पुलिस एवं एनसीसी कैडेट्स के द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, परेड टू-आईसी उप निरीक्षक सुश्री सुनीता भारद्वाज, जिला बल पुलिस प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक श्री अश्वनी दीवान, जिला बल महिला प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, नगर सैनिक बल पुरुष प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक श्री संदीप सिंह, नगर सैनिक बल महिला प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक शौकीलाल राज, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्लाटून कमांडर सुश्री सबिना सिंह, अम्बिका मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महिला प्लाटून कमांडर सुश्री संध्या गिरी, सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरुष प्लाटून कमांडर श्री संदीप पैकरा, शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरुष प्लाटून कमांडर श्री अभिमन्यु विश्वकर्मा एवं विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल के श्री हर्षित ठाकुर के नेतृत्व में परेड किया जाएगा।
मुख्य समारोह में पुलिस बैंड परेड, पुलिस जवानों एवं स्कूली विद्यार्थियों की पीटी परेड के साथ स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें आशा निकुंज, कार्मेल स्कूल, हॉलीक्रॉस स्कूल, सरस्वती स्कूल एवं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीद वीर जवानों के परिवारों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।
इस दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गरिमामय आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स