Ro no D15139/23

नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी नवमनोनीत पार्षदों को दी जनसेवा एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

रायपुर, 7 जुलाई 2026/ नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में आज नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने नामनिर्दिष्ट पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी नवमनोनीत पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर विकास, सुशासन और जनसेवा में पार्षदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए पार्षद शहर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नामनिर्दिष्ट पार्षद पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ नागरिकों की सेवा करेंगे तथा रायगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री अरुणधर दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ