Ro no D15139/23

नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

एआई, डिजिटल मार्केटिंग एवं स्टार्ट-अप में उत्कृष्ट 100 विद्यार्थियों को लंच का विशेष आमंत्रण, प्रत्येक को मिलेंगे 10 हजार रुपये

 

नशामुक्ति का संदेश लेकर नेपाल पहुंचे युवा तुलसीराम साहू को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा

 

धमतरी, 2 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज धमतरी के मराठा मंगल भवन में आयोजित ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का भी प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सुना। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में श्री चौधरी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और यही युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त, शिक्षित, तकनीक-सक्षम और नवाचार को अपनाने वाला युवा ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव तैयार करेगा। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, अनुशासन, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल मार्केटिंग एवं स्टार्ट-अप के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धमतरी जिले के 100 विद्यार्थियों को अपने साथ दोपहर के भोजन (लंच) के लिए विशेष रूप से आमंत्रित करने की घोषणा की। साथ ही प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं की प्रतिभा को सम्मान देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें भविष्य की तकनीकों के प्रति और अधिक प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सर्वा, नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यार्थी, युवा, स्वयंसेवी संगठन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम चर्रा निवासी 35 वर्षीय युवा तुलसीराम साहू को भी सम्मानित किया। नशामुक्त समाज का संदेश लेकर साइकिल से नेपाल तक की प्रेरणादायी यात्रा करने वाले श्री साहू के जनजागरण अभियान की सराहना करते हुए मंत्री ने उन्हें 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि श्री तुलसीराम साहू 27 मार्च को धमतरी से नेपाल स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास डेरा के लिए अपनी साइकिल यात्रा पर रवाना हुए थे और लगभग 20 दिनों की यात्रा पूरी कर नेपाल पहुंचकर वहाँ भी नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

इस अवसर पर सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को भी प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं, और तकनीक, नवाचार तथा सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से युवा समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सभी चयनित 100 विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि धमतरी जिले के युवाओं ने नवाचार और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले के युवा भविष्य में भी नई उपलब्धियाँ हासिल कर धमतरी और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने, नवाचार अपनाने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

    सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम   अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के…

    Read more

    बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

    आजिविका विभिन्न गतिविधियों से मिली लखपति दीदी की पहचान स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख का ऋण लेकर शुरू किया कृषि कार्य, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से