Ro no D15139/23

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के परिजनों को 80 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर । जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वाले 20 व्यक्तियों के परिजनों को राज्य शासन द्वारा कुल 80 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्रदान की गई है।
जिसमें तहसील लखनपुर के अमगसी निवासी सत्यनारायण की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस बसन्ती बेवा, तहसील लखनपुर के लिपिंगी निवासी मुन्ना नाई की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस अंति बाई, तहसील लखनपुर के ईरगवा निवासी बालसाय की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रामकुमारी, तहसील लखनपुर के सोयदा निवासी आनन्दी रजक की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस रामसिंह, तहसील लखनपुर के बेलदगी निवासी ललिता की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस रामचरण पण्डो, तहसील लखनपुर के केंवरा निवासी प्रमिला सिंह की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस पन्ना सिंह, तहसील लखनपुर के कटिन्दा निवासी आनन्द बरवा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस अनार बरवा, तहसील लखनपुर के उमरौली निवासी शांति बाई राजवड़े की मृत्यु आग से झुलसने से होन पर उनके वारिस महेंन्द्र कुमार राजवाड़े, तहसील लखनपुर के कुन्नी निवासी निखिल की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस ओम प्रकाश माझी, तहसील लखनपुर के सलका निवासी बुईया बाई की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रणवीर सिंह, तहसील लखनपुर के अमलभिट्टी निवासी चमल साय उर्फ गोला की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सीमा यादव, तहसील लखनपुर के बंधा निवासी टोपी लाल की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मीना बाई, तहसील उदयपुर के रीखी निवासी सुखनाथ की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस नईहर साय, तहसील उदयपुर के केदमा निवासी प्रमिला की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सुधू राम, तहसील उदयपुर के खरसुरा निवासी एतबल की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस बुधनी, तहसील उदयपुर के मतरिंगा निवासी हरकलाल की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस बुंध कुवंर, तहसील उदयपुर के जजगा, निवासी रामरतन उर्फ कल्लू की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस गंगोत्री बहेलिया, तहसील उदयपुर के डोई निवासी रनमेत की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर उनके वारिस विसम्भर, तहसील उदयपुर के भण्डारगांव निवासी आलम साय की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस संजय कुमार एवं तहसील उदयपुर के सोनतराई निवासी समीर टोण्डे की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर उनके वारिस सुमित्रा टोण्डे को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

  • Related Posts

    हटकेश्वर में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क निर्माण ध्वस्त, सामग्री जब्त

    धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग एवं नगर निगम द्वारा हटकेश्वर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई…

    Read more

    जिले में आवश्यक वस्तुओं की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगी मॉनिटरिंग

    धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….