
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आंधी तूफान तथा आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के 02 प्रकरणों में मृतक के निकटतम आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की मान से 08 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। आमाबेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम बण्डापाल निवासी 22 वर्षीय रामप्रसाद पोटाई की आंधी तूफान से बांस झाड़ गिरने से दबकर मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित सन्नूराम पोटाई के लिए चार लाख रूपए तथा ग्राम बड़ेतेवड़ा निवासी 14 वर्षीय शांति आंचला की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता रूपजी राम आंचला और श्रीमती सुखदाय के लिए संयुक्त रूप से चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।









