Ro no D15139/23

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

​रायपुर, 27 अप्रैल 2026/ प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को राज्य सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। मुख्य रूप से, जान-माल की हानि होने पर राज्य आपदा कोष के माध्यम से त्वरित सहायता दी जाती है, जिसमें घर के नुकसान पर और मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि के रूप में सहायता राशि प्रदान की जाती है। राज्य में प्राकृतिक आपदा के दौरान मृत व्यक्ति के निकट परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा श्री कुलदीप शर्मा ने आरबीसी की धारा 6-4 के तहत यह मानवीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

*​सर्पदंश से हुई थी मृत्यु*

जिला कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी तहसील ग्राम गबौद निवासी प्यारेलाल डहरिया की मृत्यु सर्पदंश के कारण हो गई थी। इस दुःखद घटना के बाद पीड़ित परिजन ईश्वरी बाई के आवेदन पर प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नियमानुसार सहायता राशि स्वीकृत की है।

*सीधे खाते में होगी भुगतान की प्रक्रिया*

कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित तहसीलदार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान बिना किसी विलंब के किया जाए। यह राशि आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से सीधे पीड़ित परिवार की मुखिया ईश्वरी बाई के बैंक खाते में जमा कराई जाएगी। ​प्रशासन के इस त्वरित निर्णय से पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

    *जनसुनवाई में कई मामलों का हुआ निराकरण, भरण-पोषण और महिला सुरक्षा को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश*     रायपुर, 10 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता…

    Read more

    बिरेभाट में 33 महिलाएं सीख रहीं राजमिस्त्री का हुन

    प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तैयार होंगे प्रशिक्षित राजमिस्त्री, महिलाओं को मिलेगा रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर   *30 दिवसीय प्रशिक्षण में 35 प्रतिभागी ले रहे तकनीकी प्रशिक्षण, निःशुल्क ड्रेस,…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात