Ro no D15139/23

भूमिहीन मजदूर गनेशु के जीवन में आई आर्थिक मजबूती, योजना बनी परिवार का सहारा

*दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति*

 

रायपुर, 10 जुलाई 2026/ मेहनत-मजदूरी ही जिनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा हो, उनके लिए छोटी-सी आर्थिक मदद भी बड़ी राहत बन जाती है। कबीरधाम जिले के ग्राम चिमरा निवासी श्री गनेशु डहरिया के परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। खेती की जमीन नहीं होने के बावजूद दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत हर वर्ष मिलने वाली 10 हजार रुपये की सहायता ने उनके परिवार को आर्थिक संबल दिया है। इससे घर के जरूरी खर्च पूरे करना आसान हुआ है और भविष्य के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत हुआ है।

 

52 वर्षीय श्री गनेशु डहरिया कई वर्षों से मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती उर्मिला बाई डहरिया और पुत्र मिथुन डहरिया हैं। सीमित आमदनी के कारण परिवार की जरूरतें पूरी करना आसान नहीं था। कई बार जरूरी खर्चों के लिए भी उन्हें इंतजार करना पड़ता था। इसी दौरान उन्हें दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की जानकारी मिली। पात्रता के आधार पर उनका पंजीयन हुआ और अब उन्हें हर वर्ष 10 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में मिल रही है। इस राशि से वे घर की दैनिक जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों के खर्च और अन्य आवश्यक कार्यों में भी मदद ले रहे हैं। इससे परिवार पर आर्थिक दबाव काफी कम हुआ है।

 

श्री गनेशु डहरिया बताते हैं कि पहले उन्हें लगता था कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल जमीन वाले किसानों तक ही सीमित है। लेकिन इस योजना से लाभ मिलने के बाद उनकी सोच बदल गई। अब उन्हें विश्वास है कि शासन भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की जरूरतों का भी ध्यान रख रहा है। वे कहते हैं कि हर साल मिलने वाली यह सहायता हमारे परिवार के लिए बहुत बड़ी मदद है। इससे घर का खर्च संभालने में आसानी होती है और जरूरत के समय किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत नहीं आती। परिवार को एक और सहारा महतारी वंदन योजना से मिला है। उनकी पत्नी श्रीमती उर्मिला बाई डहरिया को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि मिल रही है। दोनों योजनाओं का लाभ मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हुई है और अब छोटे-छोटे खर्चों के लिए चिंता कम हो गई है। श्री गनेशु डहरिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि यह योजना भूमिहीन मजदूर परिवारों के लिए सम्मान और भरोसे की योजना है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए 5 पायलेट ग्रामों का चयन

      राजनांदगांव 21 अगस्त 2026। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी उन्मूलन हेतु 5 पायलेट ग्रामों का चयन किया गया है। टीबी…

    Read more

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप 6 लाख विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण, वर्ष 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल