Ro no D15139/23

डोंगरगढ़ में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने पर दुकानदारों पर लगया गया अर्थदण्ड

*- दुकानदारों एवं नागरिकों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने की अपील*

राजनांदगांव 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा माँ बम्लेश्वरी मंदिर परिसर क्षेत्र एवं मुख्य मार्ग के आसपास की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़, नायब तहसीलदार डोंगरगढ़ उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान 12 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पाया गया। दुकानदारों के विरूद्ध न्यूनतम जुर्माने की कार्रवाई करते हुए कुल 2500 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया तथा लगभग 10 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गई। दुकानदारों को दुकान पर पॉलीथिन का उपयोग, बिक्री एवं भंडारण नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए तथा पॉलीथिन का उपयोग करने पाए जाने पर भारी अर्थदण्ड के साथ कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। इस दौरान दुकानदारों एवं नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ नगर के लिए पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने की अपील की गई।
क्रमांक 54 —————–

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास