Ro no D15139/23

2026 की पहली ब्लॉकबस्टर एंट्री! BCCL IPO का स्टेटस आउट, लिस्टिंग पर होगा 58% का तगड़ा मुनाफा

BCCL IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आ गया है. 143 गुना सब्सक्राइब हुए इस शेयर पर 58% लिस्टिंग गेन की उम्मीद है. अभी अपना स्टेटस और ताजा GMP चेक करें.

BCCL IPO Allotment Status Check: 2026 की शुरुआत शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री के साथ हुई है. अगर आपने भारत कोकिंग कोल (BCCL) के IPO में पैसे लगाए थे, तो अब दिल थामने की बारी है क्योंकि अलॉटमेंट स्टेटस फाइनल हो चुका है. इस IPO ने मार्केट में ऐसी आग लगाई है कि हर कोई बस इसी की बात कर रहा है. डिमांड इतनी ज्यादा थी कि सब्सक्रिप्शन के आंकड़े आसमान छू गए हैं और अब निवेशकों की नजरें सिर्फ इस बात पर टिकी हैं कि उन्हें शेयर्स मिले हैं या नहीं.

क्या आपको मिले BCCL के शेयर्स?

इस IPO के लिए दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह कुल 143.85 गुना सब्सक्राइब हुआ है. रिटेल इनवेस्टर्स (हम और आप जैसे लोग) ने इसे 49.37 गुना भरा, जबकि बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) ने तो रिकॉर्ड तोड़ते हुए इसे 310.81 गुना सब्सक्राइब कर दिया है. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) भी पीछे नहीं रहे है और उन्होंने इसे 240.49 गुना रिस्पॉन्स दिया है. अगर आप अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो BSE की वेबसाइट या रजिस्ट्रार KFin Technologies के पोर्टल पर जाकर अपना PAN नंबर या एप्लीकेशन नंबर डालकर तुरंत देख सकते हैं. अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद अब रिफंड की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी.

कितनी कमाई कराएगा यह IPO?

मार्केट एक्सपर्ट गौरव गर्ग का मानना है कि भारत कोकिंग कोल की मोनोपॉली और स्टील सेक्टर में इसकी भारी डिमांड की वजह से इनवेस्टर्स इसमें काफी भरोसा दिखा रहे हैं. फिलहाल ग्रे मार्केट यानी GMP में भी इसकी जबरदस्त हवा चल रही है. 23 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले इसका GMP करीब 13.4 रुपये चल रहा है. इसका मतलब है कि 23 रुपये वाला शेयर 36.4 रुपये के आसपास लिस्ट हो सकता है. अगर गणित बिठाएं तो पहले ही दिन निवेशकों को करीब 58.26% का मोटा मुनाफा होने की उम्मीद है.

  • Related Posts

    साय सरकार ने अवैध धर्मांतरण रोकने और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का प्रारूप तैयार किया है

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसके मसौदे को मंजूरी दी गई है। • प्रस्तावित कानून के अनुसार बल, प्रलोभन,…

    Read more

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *किसानों और गरीबों की खाद्य सुरक्षा पर सरकार का जोर* *धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री* *73 लाख राशन कार्डधारियों को मुफ्त…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे