Ro no D15139/23

नक्शा प्रोजेक्ट अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरुआत

अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2025/ नक्शा प्रोजेक्ट के अंतर्गत सरगुज़ा जिले के स्थानीय निकाय टीमों हेतु पांच दिवसीय नक्शा प्रोजेक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को हुई। नगर पालिक निगम अंबिकापुर एवं निवेश क्षेत्रों में भूमि प्रबंधन एवं प्रशासन को अधिक पारदर्शी एवं दक्ष बनाने के लिए अभिलेखों के डिजिटलीकरण करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, यह कार्यक्रम 5 सितम्बर तक जारी रहेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित भू अभिलेख आयुक्त कार्यालय से उपायुक्त एवं नक्शा प्रोजेक्ट की राज्य नोडल अधिकारी मधु हर्ष द्वारा योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सटीक एवं अद्यतन भूमि अभिलेख सुनिश्चित करने वाला यह नक्शा कार्यक्रम न केवल शहरी नियोजन तथा प्रशासन को सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि सम्पत्ति प्रशासन को भी बढ़ावा देगा। कार्यक्रम में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यशदा पुणे से आए जीआईएस एक्सपर्ट श्री एस. त्रिपाठी  द्वारा सर्वे की जानकारी दी गई तथा मास्टर ट्रेनर दीपचंद भारती द्वारा नक्शा प्रोजेक्ट के कार्ययोजना के सम्बन्ध में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि यह योजना नगर पालिक निगम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त योजना है, जिसमे निगम के भूमि स्वामियों को स्पष्ट डिजिटल नक्शा एवं अर्बन रिकॉर्ड प्रदान किया जाएगा, भूमि की नाप रोवर एवं ईटीएस मशीन द्वारा की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान नगर निगम अम्बिकापुर आयुक्त श्री डी एन कश्यप, अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, जिला नोडल नक्शा प्रोजेक्ट श्रीमती उषा नेताम , अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती दीपिका दुबे, श्रीमती स्मिता अग्रवाल, अम्बिकापुर तहसीलदार श्री उमेश्वर बाज, मास्टर ट्रेनर श्री अमितेश स्वर्णकार सहित नगर निगम क्षेत्र के पटवारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित 5 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे आवेदन

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर…

    Read more

    जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने दिए गए निर्देश

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।  बैठक में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट