Ro no D15139/23

विद्युत सखियों को प्रदान किए गए किट, घरों-घर विद्युत मीटर रीडिंग कर स्पॉट बिलिंग का करेंगी कार्य

अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2025/ जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में सोमवार को सरगुजा जिले की 11 विद्युत सखियों को किट प्रदान किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने विद्युत सखियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप,अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव उपस्थित रहे।

बता दें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार यह कार्य राज्य विद्युत विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सक्रिय स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपा गया है। सरगुजा जिले के विभिन्न विकासखण्डों से 11 विद्युत सखियों को आधुनिक तकनीक आधारित स्पॉट बिलिंग कार्य का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रथम चरण में ये सखियां सितम्बर माह से विद्युत विभाग के 11 अलग-अलग कलस्टर में जाकर विद्युत मीटर से मीटर रीडिंग का कार्य करेंगी और एंड्रॉयड मोबाइल व ब्लूटूथ थर्मल प्रिंटर की मदद से स्पॉट बिलिंग करेंगी। प्रत्येक विद्युत सखी को विभाग द्वारा लगभग एक हजार घरों का आबंटन किया जाएगा। एक घर में मीटर रीडिंग करने से बिजली सखी को 12 रूपए बिजली विभाग के द्वारा भुगतान किया जाएगा। इससे समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा और उन्हें नियमित आय होगी।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ