Ro no D15139/23

बाबाधाम में आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल

नववर्ष के पहले दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का विराट संगम देखने को मिला. अहले सुबह से ही देश भर से आये श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर, कतार मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में उमड़ पड़ी.

नववर्ष के पहले दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का विराट संगम देखने को मिला. अहले सुबह से ही देश भर से आये श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर, कतार मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में उमड़ पड़ी. कड़ी सुरक्षा व सुचारू व्यवस्था के साथ करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण कर नये साल की शुरुआत की. आम कतार का संचालन जलसार चिल्ड्रेन पार्क से, जबकि कूपन के श्रद्धालुओं की कतार पाठक धर्मशाला होल्डिंग प्वाइंट से की गयी. ये कतार भी सनबेल बाजार तक पहुंच गयी थी. इससे पेड़ा गली घंटों जाम रहा. कूपन काउंटर से 8025 श्रद्धालुओं ने सुविधा का लाभ उठाया.

अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी सौरभ ने स्वयं बाबा मंदिर पहुंचकर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने मंदिर प्रांगण, कंट्रोल रूम और आसपास के क्षेत्रों में की गयी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की. कंट्रोल रूम में तैनात दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित जलार्पण में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए. मंदिर प्रांगण व कतार मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और पॉलिथीन-थर्मोकॉल पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश भी दिये.

सरदार पंडा ने की पूजा

साल के पहले दिन बाबा मंदिर का पट आम दिनों की अपेक्षा एक घंटा पहले सुबह 3:05 बजे खोला गया. करीब 20 मिनट तक कांचा जल पूजा के बाद मंदिर महंत सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा ने विधिवत सरदारी पूजा संपन्न की. सुबह चार बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए स्पर्श पूजा प्रारंभ की गयी.

आकर्षक फूलों से सजाया गया मंदिर

नववर्ष के अवसर पर बाबा मंदिर के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों को हिमाचल प्रदेश से मंगाये गये फूलों से भव्य रूप से सजाया गया. मंदिर में घुसपैठ नहीं हो इसके लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये थे. प्रशासनिक भवन में डीसी, एसपी के अलावा बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीएम रवि कुमार, सहायक मंदिर प्रभारी संतोष कुमार व सीओ अनिल कुमार पट बंद होने तक डटे रहे. वहीं निकास द्वार व अन्य जगहों पर देखरेख के लिए मंदिर दारोगा आदित्य फलहारी, रमेश मिश्रा व दिवान सोना सिन्हा सक्रिय रहे.

हाइलाइट्स

डीसी-एसपी ने संभाली कमान, करते रहे निगरानी

सुबह 3:05 बजे खुला पट, सरदार पंडा ने की सरदारी पूजा

हिमाचल के फूलों से सजाया गया मंदिर

आठ हजार से अधिक लोगों ने लिये शीघ्रदर्शनम कूपन

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां