Ro no D15139/23

खाद्य एवं औषधि विभाग ने रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए जिले के विभिन्न मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण

13 खाद्य नमूने किए गए संकलित राज्य प्रयोगशाला परीक्षण केंद्र भेजा गया जांच के लिए

जशपुरनगर 08 अगस्त 2025/ रक्षाबंधन त्यौहार को देखते खाद्य औषधि विभाग जिले के विभिन्न मिठाई दुकानों का कर रहे निरीक्षण
इसी कड़ी में कांसाबेल विकास खंड में “बने खाबो दृ बने रहिबो” अभियान  के तहत दो दिनों में 13 खाद्य नमूने संकलित, मिठाई दुकानों की गहन जांच किया गया।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार “बने खाबो दृ बने रहिबो” विशेष जन-जागरूकता एवं जांच अभियान के अंतर्गत 04 एवं 05 अगस्त 2025 को जिला जशपुर के विभिन्न मिठाई दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर जांच कार्यवाही की गई।
04 अगस्त 2025  जशपुर नगर
मधुबन स्वीट्स, बालाजी बीकानेर, तथा उत्कल रेस्टोरेंट से कुल 6 खाद्य नमूने संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए।
नमूनों में शामिल थे कलाकंद रसगुल्ला
चमचम, मिल्क केक छेना पेड़ा इसी प्रकार 05 अगस्त 2025  ब्लॉक कांसाबेल गिनाराम स्वीट्स एवं बंशी वाला स्वीट्स से कुल 7 खाद्य नमूने संकलित किए गए।
इनमें शामिल हैं।
गोंद लड्डू काजू कतली, चमचम, पेड़ा कलाकंद, बेसन लड्डू गुलाब जामुन आदि मिठाई शामिल हैं।
इन दोनों ही दिनों की कार्रवाई के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में भोजन निर्माण की प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था, साफ-सफाई की स्थिति, व्यक्तिगत स्वच्छता, एवं लाइसेंस पंजीयन की वैधता की गहन जांच की गई।
खास तौर पर यह सुनिश्चित किया गया कि अखबारी कागज का उपयोग खाद्य परोसने में न किया जाए, और दुकानदारों को इस संबंध में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य उपलब्ध कराना तथा खाद्य व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत जागरूक व जिम्मेदार बनाना रहा।
यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार राम, तथा नमूना सहायक अंजलि नायक की टीम द्वारा पूरी तत्परता से की गई।

  • Related Posts

    प्रभु श्री राम कथा में श्रद्धाभाव से शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

     परम पूजनीय संत चिन्मयानंद बापूजी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का हो रहा दिव्य एवं भावपूर्ण वाचन रामकथा की अमृतमयी धारा में सराबोर हुआ जनमानस, कथा का रसपान करने उमड़…

    Read more

    दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में

      जशपुरनगर 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल 2026 को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 11.00 बजे किया जा…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….