Ro no D15139/23

गैस की कालाबाजारी पर खाद्य विभाग सख्त, अब तक 400 सिलेंडर जब्त

*एलपीजी वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग और ट्रैकिंग सुविधा शुरू*

 

*अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई*

 

रायपुर, 4 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रदेशभर के विभिन्न स्थलों पर सख्त कदम उठाए हैं। हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर छापेमारी और कार्रवाई की गई है। छापेमारी कर सैकड़ों अवैध सिलेंडर जब्त किए हैं। शहरों में गैस के अवैध रिफिलिंग और भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

 

जिला प्रशासन रायपुर की खाद्य शाखा ने जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध वितरण के विरुद्ध सख्त रुख अख्तियार किया है। खाद्य नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि गैस की अवैध बिक्री रोकने के लिए विभाग द्वारा निरंतर छापेमारी की जा रही है, जिसके अंतर्गत अब तक 400 गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

 

*कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश*

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल प्राथमिक जांच की जाती है। जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिसमें लाइसेंस निलंबन, भारी जुर्माना और सामग्री की जब्ती जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। मामले की गंभीरता और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही भी की जा रही है।

 

*पारदर्शी वितरण प्रणाली और निगरानी*

 

जिले में एलपीजी वितरण को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए उपभोक्ताओं हेतु ऑनलाइन बुकिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग और टोल-फ्री नंबर युक्त एक सक्रिय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। विभागीय जांच दल समय-समय पर गैस एजेंसियों और वितरण नेटवर्क की सघन निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही, उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए नियमित रूप से औचक निरीक्षण भी किए जा रहे हैं।

 

*नागरिकों से अपील*

 

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें गैस की कालाबाजारी या वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिलती है, तो वे तत्काल इसकी सूचना जिला खाद्य शाखा को दें। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जिले में घरेलू गैस के वितरण और निगरानी हेतु निर्धारित सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। अनेक स्थानों पर छापेमारी कर गैस वितरकों और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल