Ro no D15139/23

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण

राजनांदगांव 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नागरिकों को सही गुणवत्ता की खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती साधना चंद्राकर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के गुजराती स्वीट्स एवं मेसर्स बसंतीलाल अग्रवाल के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। गुजराती स्वीट्स से मगज लड्डू एवं मिल्क केक का नमूना तथा मेसर्स बसंतीलाल अग्रवाल से जेम्स कनफेक्शनरी एवं मिर्ची पाउडर का नमूना संकलित किया गया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डोमेन्द्र धु्रव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मेसर्स ईमाम एंटरप्राईजेस हल्दी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अमृतान्जल पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य के लेबल पर बैंच नंबर, विनिर्माण तिथि, एफएसएसआई लाइसेंस अंकित नहीं होने पर 429 बोरी अमृतान्जल पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर जप्त किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा संतोष किराना स्टोर्स सुरगी से गेंहू आटा का नमूना संकलित कर जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जांच के लिए संग्रहित सभी खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मनक अधिनिमय के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठान में सुरक्षित और सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ का ही विक्रय, भण्डारण, प्रदर्शन, विनिर्माण करने की अपील की गई है। नागरिक किसी भी प्रतिष्ठान पर मिलावटी या दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय का संदेह होने पर इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग की हेल्पलाईन 9340597097 पर दे सकते है।

  • Related Posts

    दुर्गम पहाड़ी गांव सरुवत में आंगनबाड़ी की नई शुरुआत

      किराये के कमरे से अपने भवन तक पहुंची बाल विकास सेवाएं, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त केंद्र 11.69 लाख रुपये की लागत से बने नवीन भवन में 47…

    Read more

    जल-पर्यावरण संरक्षण और आजीविका का सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा

      राजस्व मंत्री ने छुहीपाली में किया सीड बॉल का बीजारोपण जल और मृदा संरक्षण के साथ ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार ​ रायपुर,11अगस्त 2026/सीड बॉल अभियान एक पर्यावरण संरक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल