Ro no D15139/23

अग्निवीर लिखित परीक्षार्थियों के लिए 2 मई को सेमीनार गर्ल्स कॉलेज में 

धमतरी । धमतरी जिले के ऐसे युवा जो अग्निवीर लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी द्वारा दो मई को सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी में सुबह साढ़े 10 बजे से आयोजित इस सेमीनार में परीक्षार्थियों के लिए ब्रीफिंग के तौर पर लिखित परीक्षा से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों के शंका का समाधान किया जाएगा और प्रश्नोत्तरी भी होगी। इस सेमीनार में आगामी जून 2025 में आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले युवा सम्मिलित हो सकते हैं।

यह सेमीनार जिले के उन युवाओं को ध्यान में रखकर आयोजित की जा रही है, जो पहली बार लिखित परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं और उनके मन में परीक्षा के प्रश्नों का सिलेबस, माईनस मार्किंग, ब्लूप्रिंट संबंधी शंका बनी रहती है। इसका असर उनके परीक्षा परिणाम पर पड़ता है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी द्वारा अपील की गई है कि परीक्षार्थी विभाग द्वारा आयोजित सेमीनार में आकर विषय विशेषज्ञ, पूर्व सैन्य अधिकारी द्वारा दी जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि परीक्षा के लिए सही मार्गदर्शन मिल सके। इस सेमीनार में आने वाले परीक्षार्थियों को फॉर्म भरने के बाद की पावती साथ लाने भी कहा गया है।

  • Related Posts

    किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर,पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई

      रायपुर,21 जुलाई 2026/कृषि विभाग एवं शासन की योजनाओं के सहयोग से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कृषक अब परंपरागत तरीके को छोड़कर पैडी ट्रांसप्लांटर के माध्यम से धान की रोपाई…

    Read more

    जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

      अंबिकापुर स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद, विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव