Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में बना आवेदकों के लिए समाधान का माध्यम, हितग्राहियों को रोजगार के लिए मिला जॉब कार्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से लोगों का हो रहा समस्याओं का निराकरण
अंबिकापुर । राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों के लिए समस्याओं का निराकरण लेकर आई है। जिले के जनपद पंचायत सीतापुर में सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए आवेदकों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की यह पहल आम नागरिकों के लिए शासन की योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन एवं समस्याओं का निराकरण का प्रतीक बन रही है, सुशासन तिहार से जनविश्वास को भी मजबूत मिल रही है।
सुशासन तिहार के प्रथम चरण में सोनतराई ग्राम पंचायत की श्रीमती केतकी पैंकरा, बनेया ग्राम पंचायत की श्रीमती रूपा, श्रीमती मनप्यारी और प्रतापगढ़ ग्राम पंचायत की श्रीमती आरती गुप्ता और श्रीमती रूबी गुप्ता ने जॉब कार्ड का आवेदन दिया था। जिसका निराकरण होने पर श्रीमती केतकी पैंकरा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैंने सुशासन तिहार में आवेदन दिया था और अब मुझे जॉब कार्ड मिल गया है। इससे मुझे रोजगार मिलेगा और परिवार की मदद कर पाऊंगी। श्रीमती रूपा ने कहा, “पहली बार ऐसा हुआ है कि आवेदन देने के कुछ ही दिनों में समस्या का निराकरण हुआ है, इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं श्रीमती आरती गुप्ता ने बताया कि, “जॉब कार्ड मिलने से अब हमें रोजगार की मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप इस तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाना है। यह अभिनव पहल राज्य में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल