Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में ग्राम कुड़केल के हितग्राहियों को मिली द्वितीय ऋण पुस्तिका, सुशासन में संवाद से हो रहा समाधान

अंबिकापुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार नागरिकों के समाधान का माध्यम बन रहा है। विकासखंड बतौली के ग्राम कुड़केल में किसानों द्वारा द्वितीय ऋण पुस्तिका की मांग को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को ऋण पुस्तिकाएं वितरित की।
सुशासन तिहार अंतर्गत श्री हुमेश्वर, श्री द्रोण कुमार, श्री झनक राम, श्री शिवनाथ को द्वितीय ऋण पुस्तिका में प्रदाय की गई, जिस पर हितग्राही श्री झनक राम ने बताया कि हमने सुशासन तिहार में अपनी समस्या रखी थी, हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी समाधान मिलेगा। कुछ ही दिनों में ऋण पुस्तिका हाथ में मिल गई, जिससे हमें आगे की सरकारी योजनाओं में लाभ मिलेगा। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करता हूँ। वहीं कृषक श्री शिवनाथ ने द्वितीय ऋण पुस्तिका प्राप्त होने पर बताया कि अब तक हम बिना ऋण पुस्तिका के कई योजनाओं से वंचित रह गए थे। अब हमारे पास दस्तावेज हैं और हम आगे किसी भी सरकारी योजना का लाभ ले सकेंगे। यह बदलाव हमारे जीवन में बड़ा असर लाएगा। कृषक श्री हुमेश्वर ने कहा कि, पहले कई बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़े थे, लेकिन इस बार सुशासन तिहार में सीधे प्रशासन से संवाद करने का मौका मिला और समाधान भी हुआ।” इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन के कार्यों की सराहना की।
‘संवाद से समाधान तक’ की थीम पर आधारित सुशासन तिहार न केवल मांग और शिकायतों के समाधान का माध्यम बन रहा है, बल्कि आमजनों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास को भी सशक्त कर रहा है।

  • Related Posts

    बीजापुर में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से गर्भवती महिला, नवजात और पर्यटक सुरक्षित

    मुख्यमंत्री श्री साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशों पर राहत और बचाव कार्य तेज*   रायपुर, 30 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय संवेदनशील नेतृत्व और…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्री किरण सिंह देव का जाना कुशलक्षेम, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    रायपुर 30 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?