Ro no D15139/23

आयुष्मान कार्ड के लिए मेगा कैंप का आयोजन हेतु मैदानी अमलों से करवाएं व्यापक प्रचार-प्रसार – कलेक्टर हरिस एस

आयुष्मान कार्ड के लिए मेगा कैंप का आयोजन 17 से 20 मार्च को
धान का उठाव में दूरस्थ खरीदी केंद्रों को प्राथमिकता दें
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

जगदलपुर 04 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मेगा कैंप का आयोजन 17 से 20 मार्च को करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए, मेगा कैंप का आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके लिए ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिसमें ग्राम स्तर के मैदानी अमलों, मितानिन, एएनएम का उपयोग कर सभी पात्र हितग्राहियों को कैंप तक लाए, साथ ही शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डों में समाज सेवी संस्थान, रेडक्रॉस, एनसीसी के जवानों का सहयोग लिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कैंप में पहले से बने कार्ड का भी अपडेट करें, मृत व्यक्तियों का लिस्टेड भी करें जिससे राशन कार्ड से मृत व्यक्ति का नाम हटाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा किए। कलेक्टर मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ले रहे थे।

बैठक में कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना की पोर्टल एंट्री स्टेटस पर चर्चा  किए, विभागीय योजना के पात्र हितग्राहियों का पोर्टल में अद्यतन करवाएं। विभाग के द्वारा योजनाओं के संबंध में एक्सल शीट में ब्लॉक वार अपडेट जानकारी की समीक्षा किया। नियद नेल्लानार योजना के तहत 38 चिन्हांकित योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को लाभ देने पर चर्चा किए। समय सीमा की बैठक में जनदर्शन, जन शिकायत के प्रकरणों पर चर्चा कर विभागों के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं  की समीक्षा किए जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना  (ग्रा.) की भौतिक प्रगति की समीक्षा कर कहा कि लिंटल एवं स्लैब लेवल वाले निर्माणाधीन भवनों को इस माह के अंत तक पूर्ण करवाएं।  स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस की प्रगति, पर्यटन स्थलों से भी कचरा कलेक्शन और साप्ताहिक बाजारों से कचरा कलेक्शन पर चर्चा किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इंटरप्राइज फाइनेंस प्रोग्रेस रिपोर्ट पर ऋण सुविधा देने हेतु बैंकों के साथ हुए बैठक की समीक्षा किए। मनरेगा के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन की  प्रगति की समीक्षा किए, उन्होंने राशि मिलने के बाद काम नहीं करवाने वाले पंचायतों में आरआरसी के प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करें। मनरेगा के तहत पीडीएस दुकान निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति की समीक्षा किया। एनएमडीसी के सीएसआर मद से स्वीकृत कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र, पूर्णता प्रमाण पत्र, मूल्यांकन कर निर्माण कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए साथ ही अप्रारंभ कार्यों की राशि को भी वापस करवाने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने खाद्यान्न भंडारण की स्थिति, भंडारण हेतु राशि जमा करने, धान उठाव की स्थिति, धान उठाव हेतु परिवहन की व्यवस्था पर चर्चाकर उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दो हजार क्विंटल उठाव का लक्ष्य रखकर उठाव करवाएं साथ ही दूरस्थ खरीदी केंद्रों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के अधिकारी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीयन को गति देने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य सम्बद्ध विभागों के किसान क्रेडिट कार्य की प्रगति और बैंकों से प्रकरण पर चर्चा किए। स्कूल शिक्षा से जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों को अपलोड की स्थिति और राजस्व कार्यालयों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा किए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र के लक्ष्य के आधार पर सभी कार्यवाही इस माह के अंत तक पूर्ण करवाएं। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत किए कार्यों की प्रगति और कार्य की गुणवत्ता का मूल्यांकन की भी जानकारी देने कहा गया।

इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग, नक्सल पीड़ित और आत्म समर्पित को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रगति, जल जीवन मिशन, कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण की स्थिति, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण, स्वामित्व योजना अंतर्गत भौतिक सत्यापन की स्थिति, अनुकम्पा  नियुक्ति की समीक्षा किए।
इसके साथ ही विभिन्न विभागों के समय सीमा के प्रकरणों पर चर्चा किए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सेवानिवृति होने वाले अधिकारी-कर्मचारी को पीपीओ के साथ- साथ  जीपीएफ प्राधिकार पत्र भी वितरण का लक्ष्य रखा गया उसके आधार पर सभी डीडीओ कार्यवाही करें। बैठक में बस्तर पण्डुम के आयोजन के संबंध में भी चर्चा किया गया।  इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, वन  मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, श्री प्रवीण वर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आंगनबाड़ी केन्द्र छिंदावाड़ा -5 में सहायिका पद हेतु 28 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक ई-भर्ती ऑलनाईन

      जगदलपुर 27 जुलाई 2026/ कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र छिंदावाड़ा -5 में सहायिका पद हेतु  28 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक ई-भर्ती ऑलनाईन…

    Read more

    पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends