Ro no D15139/23

हाथी पांव से बचाव हेतु एक लाख 70 हजार लोगों को खिलाया गया दवा

बकावण्ड, बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक में दवा खिलाना जारी

जगदलपुर 05 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिले के अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक विकासखण्ड बकावण्ड, बस्तर एवं तोकापाल में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम करवाया जा रहा है, जिसमें 04 मार्च तक 170651 लोगों ने दवा का सेवन किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 445207 लोगों को दवा सेवन करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फाईलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है जिसे हाथी पांव के नाम से जाना जाता है। फाईलेरिया शरीर को दुर्बल, अपंग एवं कुरूप करने वाली एक बीमारी है। फाईलेरिया परजीवी संक्रमित क्यूलेक्स मच्छर के काटने से एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य में फैलता है। संक्रमण के बाद 05 से 15 वर्ष में हाथीपांव, हाईड्रोसील सहित स्तन, हाथ में सूजन के रूप में दिखाई देता है। जिले के उक्त तीनों विकासखण्डों में कुल 857 टीम के द्वारा 03 मार्च से समुदाय स्तर पर घर-घर भ्रमण कर सामने दवा सेवन करवाया जा रहा है जो कि 10 मार्च तक किया जाएगा। साथ ही उक्त विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हाथी पांव से बचाव के लिए दवा का सेवन करवाया जा रहा है। सीएमएचओ द्वारा इन विकासखण्डों के सभी लोगों से अपील किया गया है कि हाथीपांव से बचने की दवा का अवश्य सेवन करें।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ