सुनालिया रेलवे क्रासिंग में अण्डर पास निर्माण हेतु प्रभावित परिसम्पत्तियों को हटाकर लोक निर्माण विभाग सेतु को सौंपा गया आधिपत्य

प्रस्तावित आर.यू.बी. के निर्माण होने से आवागमन होगा आसान
कोरबा 02 जनवरी 2025/ नगर पालिक निगम कोरबा के संजय नगर में चांपा – गेवरा रेल लाईन के लेवल क्र्र्र्र्र्र्र्रासिंग नं. सी.जी.- 28 सुनालिया ज्वेलर्स के पास आर.यू.बी. के निर्माण कार्य प्रस्तावित है। जिसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा द्वारा 11 मार्च 2024 को जारी किया गया है। आर.यू.बी.निर्माण कोरबा नगरवासियों की पुरानी मांग है। जिसके निर्माण होने से यातायात का दबाव कम होगा तथा आवागमन में लोगों को सुविधा होगी। आर.यू.बी. का निर्माण जल संसाधन विभाग की भूमि पर किया जाना प्रस्तावित है। जिसके एकरेखण में आने वाली अतिक्रमित संरचनाओं का संयुक्त सर्वेक्षण नगर पालिक निगम, राजस्व विभाग, जल संसाधन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में किया गया है। प्रस्तावित आर.यू.बी. के एकरेखण मार्ग में 95 अतिक्रमित परिसम्पत्ति/ संरचनाएं पाई गई है। जिसमें कुल 88 परिसम्पत्तियों/संरचना का प्रतिकर राशि संबंधितों को भुगतान किया जा चुका है। प्रभावित परिसम्पत्तियों/संरचनाओं में से 90 प्रतिशत से अधिक को हटाया जाकर आधिपत्य लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग को सौंपा जा चुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा ड्राईंग डिजाईन को अंतिम रूपरेखा देकर निविदा आमंत्रित करने की कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर में जनवरी-दिसंबर 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ

    कोरबा 04 फरवरी 2026/( IMNB NEWS AGENCY) पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा सत्र जनवरी – दिसंबर 2026 हेतु विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।…

    Read more

    आईटीआई कोरबा में पीएमएनएम का आयोजन 09 फरवरी को

    कोरबा 04 फरवरी 2026/IMNB NEWS AGENCY  अप्रेटिसशिप योजनान्तर्गत प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएम) का आयोजन 09 फरवरी को आईटीआई कोरबा में किया जा रहा है। आईटीआई कोरबा से प्राप्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 फरवरी के बाद सरकारी खरीदी पर पूर्ण प्रतिबंध

    15 फरवरी के बाद सरकारी खरीदी पर पूर्ण प्रतिबंध

    बस्तर संभाग शिक्षकों की पदोन्नति हेतु पात्रता सूची जारी

    बस्तर संभाग  शिक्षकों की पदोन्नति हेतु पात्रता सूची जारी

    बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, एरियर के साथ देना होगा बकाया डीए

    बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, एरियर के साथ देना होगा बकाया डीए

    बंगाल का अंतरिम बजट आज, महिला और सरकारी कर्मचारियों को ममता दीदी से है ये उम्मीद

    बंगाल का अंतरिम बजट आज, महिला और सरकारी कर्मचारियों को ममता दीदी से है ये उम्मीद

    फ्लाइट में सोती महिला से छेड़छाड़: भारतीय मूल का वरुण दोषी, स्लीप मास्क लगाकर की थी हरकत

    फ्लाइट में सोती महिला से छेड़छाड़: भारतीय मूल का वरुण दोषी, स्लीप मास्क लगाकर की थी हरकत

    ट्रंप की ईरान को सीधी धमकी: ओमान में कल होगी बड़ी बैठक, परमाणु प्लांट बनाया तो खैर नहीं!

    ट्रंप की ईरान को सीधी धमकी: ओमान में कल होगी बड़ी बैठक, परमाणु प्लांट बनाया तो खैर नहीं!