Ro no D15139/23

आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा न्यायिक अधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित

कोरबा 24 फरवरी 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में उक्त तिथि को जिला न्यायालय कोरबा, तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली सहित समस्त राजस्व न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, बैंक प्रकरण, लिखत पराक्रम्य अधिनियम की धारा 138 के प्रकरण, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण तथा अन्य व्यवहार वादों को रखा जाएगा।
श्री संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण, विशेष रूप से 5 से 10 वर्ष से अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समझौता हेतु रखने तथा अधिकतम निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से न्यायिक अधिकारियों की प्रथम बैठक जिला न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित की गई।
इस बैठक में श्री जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) कोरबा,  श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, डॉ. ममता भोजवानी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) कोरबा, कु. मयुरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा,   सत्यानंद प्रसाद, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. डॉली ध्रुव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा,  कु. कुमुदनी गर्ग, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कोरबा तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा उपस्थित रहे। इसी प्रकार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाह्य न्यायालय कटघोरा, करतला एवं पाली में पदस्थ न्यायाधीशगण भी बैठक में सम्मिलित हुए।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि जिन पक्षकारों के प्रकरण समझौते के आधार पर निराकरण योग्य हैं, वे अपने लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में रखने हेतु संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर लाभान्वित हो सकते हैं।

  • Related Posts

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक, कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही सरकारी भुगतानों को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….