Ro no D15139/23

वन विभाग की सक्रियता से अवैध उत्खनन पर हुई तत्काल कार्यवाही जेसीबी मशीन जप्त, संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज वन विभाग ने वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की नागरिकों से की अपील

 जशपुरनगर 18 मार्च 2026/ वनमण्डल जशपुर द्वारा वनभूमि के संरक्षण हेतु सतत अभियान चलाते हुए अवैध उत्खनन, वनों की अवैध कटाई एवं तस्करी के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार के निर्देशन में वन अमला पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। इसी क्रम में वन विभाग को ग्राम सरबकोम्बो के समीप अवैध उत्खनन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग टीम के द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध उत्खनन कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराया तथा एक जे.सी.बी. मशीन जप्त की गई है। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च को वन परिक्षेत्र बगीचा अंतर्गत बगीचा-चराईडांड मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सरबकोम्बो के समीप कक्ष क्रमांक 1373, मुसघुटरी वनखण्ड में बिना किसी सक्षम अनुमति के जे.सी.बी. मशीन के माध्यम से अवैध उत्खनन किया जा रहा था।  जो कि वन अधिनियम के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। सूचना प्राप्त होते ही वन परिक्षेत्राधिकारी बगीचा  प्रशिक्षु भा.व.से. सुश्री यशस्वी मौर्य अपने दल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं एवं अवैध उत्खनन कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाया ।
मौके पर एक बिना पंजीयन क्रमांक की जे.सी. बी. मशीन पाई गई, जिसका चेचिस नम्बर ठब्म्ब्भ्10ठब्ब्2200235 एवं इंजन नम्बर 4भ्3103/2220065 है द्वारा अवैध उत्खनन होना पाया गया। स्थल पर उपस्थित जे.सी.बी. चालक श्री ओम प्रकाश दुबे आ. जनेश्वर दुबे,  निवासी ग्राम कुमोरंगा, तहसील रामचन्द्रपुर, जिला बलरामपुर  से आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु चालक द्वारा कोई भी वैध अनुमति अथवा अभिलेख प्रस्तुत नहीं गया। पूछताछ के दौरान चालक द्वारा बताया गया कि वह श्री विजय प्रजापति आ. विष्णु प्रसाद प्रजापति, निवासी सोहागपुर, जिला शहडोल (म.प्र.) के निर्देश पर एयरटेल पाइपलाइन बिछाने हेतु खुदाई कार्य किया जा रहा था।
चालक के अनुसार लगभग 67 मीटर लंबाई, 1.70 मीटर गहराई एवं 2 मीटर चौड़ाई में खुदाई कार्य किया गया था, तथापि, स्थल पर किसी भी प्रकार की सक्षम अनुमति या वैधानिक स्वीकृति उपलब्ध नहीं पाई गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कार्य पूर्णतः अवैध रूप से किया जा रहा था। जांच के दौरान  जे.सी.बी. मशीन के स्वामी श्री विकास जायसवाल आ. भगवानदीन जायसवाल, निवासी अम्बिकापुर, जिला सरगुजा का होना पाया गया। वन विभाग द्वारा  जे.सी.बी. मशीन को जप्त कर बगीचा निस्तार डिपो में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही अवैध उत्खनन एवं इससे वनभूमि एवं जैव विविधता को हुई क्षति को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 18274/24 दिनांक 17.03.2026 पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
वनमण्डलाधिकारी जशपुर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वनभूमि में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, उत्खनन अथवा अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे प्रकरणों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी एवं दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। वन विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वन क्षेत्रों में होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्रकारिता ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन में निभाई ऐतिहासिक भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर 30 मई 2026/ पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर परिश्रम करते हुए सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हैं और समाज को सही दिशा…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी