Ro no D15139/23

बंगुरसिया वन क्षेत्र में 30 हाथियों का दल सक्रिय, वन विभाग अलर्ट

तालाब के पास मिला छह माह का नर हाथी शावक मृत, जांच के लिए नमूने बरेली भेजे गए
ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों की सूचना तुरंत देने की अपील

रायगढ़ वनमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र रायगढ़ के बंगुरसिया वन क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगभग 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। 19 दिसंबर की रात यह दल बंगुरसिया गांव के आसपास तथा बड़झरिया तालाब क्षेत्र में देखा गया, जहां हाथी सुबह तक मौजूद रहे। इसके पश्चात हाथियों का दल घने वन क्षेत्र की ओर चला गया। कल सुबह 6 बजे वन विभाग के अधिकारियों द्वारा तालाब के समीप निरीक्षण किए जाने पर एक लगभग छह माह का नर हाथी शावक मृत अवस्था में पाया गया। इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। सुरक्षा के दृष्टिगत मृत शावक का शव विच्छेदन कर उसे इंदिरा विहार, रायगढ़ लाया गया, जहां पशु चिकित्सा अधिकारी रायगढ़ की टीम की उपस्थिति में वनमंडलाधिकारी रायगढ़, उप वनमंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी रायगढ़ व तमनार तथा वन कर्मचारियों के समक्ष शव परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई।
शव परीक्षण के दौरान अंगों को सुरक्षित कर दफनाया गया, वहीं संभावित संक्रामक बीमारी की जांच के लिए जैविक नमूने इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, इज्जतनगर, बरेली (उत्तर प्रदेश) भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात ही शावक की मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।इस बीच वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे हाथियों के झुंड के समीप न जाएं और हाथियों की उपस्थिति की जानकारी तुरंत टोल फ्री नंबर 1800-233-2631 अथवा संबंधित वन रक्षक, परिक्षेत्र सहायक एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी को दें। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने