Ro no D15139/23

किनकेल घाटी में आरक्षित वन क्षेत्र में लगी आग पर वन विभाग ने पाया त्वरित नियंत्रण

जशपुरनगर 05 मार्च 2026/ जशपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत किनकेल घाटी के सड़क किनारे स्थित आरक्षित वन आर. एफ. 558 क्षेत्र में विगत दिवस 04 मार्च को आग लगने की सूचना दूरभाष के माध्यम से प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही वनमण्डलाधिकारी जशपुर श्री शशि कुमार, उपवन मंडलाधिकारी जशपुर श्री करण सिंह, वन परिक्षेत्राधिकारी श्री विवेक भगत व अमला एवं फायर वाचर तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करते हुए फायर ब्लोअर मशीन एवं उपलब्ध संसाधनों की सहायता से आग बुझाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई। विभागीय टीम की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप आग पर शीघ्र ही नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया तथा उसे आसपास के वन क्षेत्र में फैलने से रोक दिया गया। समय पर की गई इस कार्रवाई से वन संपदा को संभावित क्षति से बचाया जा सका।
वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी एवं गश्त की जा रही है, ताकि आग की पुनरावृत्ति को रोका जा सके तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को वनों में आग से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक करते हुए उनसे वन संरक्षण में सक्रिय सहयोग करने की अपील की जा रही है।
वन विभाग जशपुर द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे वनों में आग न लगाएं तथा यदि कहीं भी आग लगने की घटना दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम वन अधिकारी अथवा वन कर्मचारी को दें, जिससे समय रहते आग को बुझाया जा सके। वनों में जानबूझकर आग लगाने अथवा आग लगाते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 26 के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वन विभाग सभी नागरिकों से वनों की सुरक्षा एवं संरक्षण में सहयोग
की अपेक्षा करता हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न होंः कलेक्टर

      सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और जिला शिक्षा अधिकारी को समन्वय से कार्य करने के निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने संधारण अवधि पूर्ण हो चुकी पीएमजीएसवाई सड़कों की सूची तैयार…

    Read more

    स्वामित्व योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर: मंत्री टंक राम वर्मा ने

    सारंगढ़ में वितरित किए अधिकार अभिलेख; 10 लाख कार्ड वितरण का लक्ष्य   रायपुर,11 अगस्त 2026/ स्वामित्व योजना ड्रोन तकनीक और आधुनिक मैपिंग के जरिए ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल