Ro no D15139/23

वन भूमि में अवैध उत्खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

जेसीबी मशीन जप्त, आरोपी पर वन अपराध प्रकरण दर्ज

   बगीचा वन परिक्षेत्र के परिसर रेंगले अंतर्गत वन कक्ष क्रमांक पी.एफ.-1332 में अवैध उत्खनन की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। 25 नवम्बर 2025 की रात्रि में प्राप्त सूचना के आधार पर वनमंडलाधिकारी जशपुर के निर्देश एवं उप वनमंडलाधिकारी पत्थलगांव के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी बगीचा, वन परिक्षेत्राधिकारी पत्थलगांव तथा वन कर्मचारियों की टीम ने तत्परता से मौके पर दबिश दी। जांच में पाया गया कि आरोपी   राजेश यादव  निवासी गुरम्हाकोना, द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध रूप से मेड़ एवं खेत निर्माण हेतु उत्खनन किया गया था। टीम के पहुंचने से पूर्व आरोपी जेसीबी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आगे की कार्रवाई में 28 नवम्बर 2025 को लगभग 11:00 बजे गुरम्हाकोना में आरोपी के निवास पर दबिश दी गई, जहां अवैध उत्खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को जब्त कर परिक्षेत्र कार्यालय बगीचा में सुरक्षित रखा गया है। आरोपी सहित संबंधित अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम, 1927 की प्रासंगिक धाराओं के तहत आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा विवेचना प्रगति पर है।
वनमंडलाधिकारी वन मंडल जशपुर   शशि कुमार ने कहा कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन, अतिक्रमण अथवा वन भूमि को क्षति पहुंचाने वाले कृत्यों के प्रति विभाग की नीति पूर्णतः शून्य सहनशीलता की है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन जब्त की गई है एवं आरोपी के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। भविष्य में भी ऐसे अवैध कृत्यों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास