Ro no D15139/23

वन मंत्री कश्यप ने ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ के 5 वें संस्करण का पोस्टर किया विमोचन

मैराथन का आयोजन 25 जनवरी 2026 को*

रायपुर, 07 नवम्बर 2025/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत खोड़गांव में आयोजित कार्यक्रम में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के 5 वें संस्करण के पोस्टर का विमोचन किया। यह मैराथन अबूझमाड़ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, झरनों, झीलों, स्थानीय जनजातीय जीवन शैली और समृद्ध लोक संस्कृति को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम होगा। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन 25 जनवरी 2026 को किया जाएगा, इसमें 21 किलोमीटर की मुख्य दौड़ आयोजित होगी, जिसके विजेताओं को लाखों रुपए के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि अबूझमाड़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर अनमोल है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने और इसे उत्सव सम्पन्न कराने की अपील की, ताकि मैराथन को ऐतिहासिक और सफल स्वरूप दिया जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री इन्द्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी उसेंडी, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, जनप्रतिनिधिगण, नगर पालिका के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों का किया सम्मान

    *शिक्षकों ने कठिन परिस्थितियों में भी बच्चों और युवाओं को शिक्षा से जोड़ने का जो कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है-पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह* कबीरधाम जिले में नक्सल…

    Read more

    स्कूल शिक्षा विभागः एल.बी. संवर्ग शिक्षकों की सहमति से संविलियन

    *नियमों के अनुसार ही मिलेंगे सेवा लाभ* रायपुर, 22 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संविलियन आदेश के तहत शिक्षक (एल.बी. संवर्ग) की सेवा अवधि की…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’