Ro no D15139/23

धमतरी वनमंडल में 133 आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारियों का चार दिवसीय फील्ड प्रशिक्षण संपन्न

धमतरी, 14 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून द्वारा वर्ष 2025-26 बैच के 133 भारतीय वन सेवा (IFS) प्रशिक्षु अधिकारियों का छत्तीसगढ़ राज्य के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत “Soil & Water Conservation Measures and Watershed Management Exercise” विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम धमतरी वनमंडल के विभिन्न वन क्षेत्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 8 से 15 मार्च 2026 तक प्रस्तावित था, जिसके अंतर्गत अधिकारियों ने धमतरी के वन क्षेत्रों में चार दिवसीय फील्ड अध्ययन किया।

प्रशिक्षण के दौरान 9 मार्च 2026 को दक्षिण सिंगपुर परिक्षेत्र के पम्पारनाला में तथा 11 और 12 मार्च को दुगली परिक्षेत्र के कांसानाला, लकलकीनाला, कुसुमपानी नाला और साजापानी नाला में भू-जल संरक्षण एवं वाटरशेड प्रबंधन से संबंधित कार्यों का फील्ड प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अधिकारियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन और मृदा संरक्षण के विभिन्न उपायों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन 14 मार्च 2026 को नगरी उत्पादन परिक्षेत्र के कूप एस.सी.आई. भैसामुड़ा एवं मटियाबाहरा तथा बिरगुड़ी उत्पादन परिक्षेत्र के कूप एस.सी.आई. नेगीनाला में कूप विदोहन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को वैज्ञानिक पद्धति से वृक्षों का चिह्नांकन, कूप का सीमांकन, मार्किंग तथा पातन (कटाई) की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि कटाई के दौरान अन्य वृक्षों को न्यूनतम नुकसान पहुंचाते हुए इमारती लकड़ी, लट्ठा और बल्ली कैसे तैयार की जाती है, जिसे ‘लगुण’ कहा जाता है। इस वैज्ञानिक पद्धति से प्राप्त इमारती काष्ठ का ई-ऑक्शन के माध्यम से विक्रय किया जाता है, जिससे शासन को राजस्व प्राप्त होता है।

प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षु अधिकारियों ने वन धन विकास केंद्र दुगली का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने हर्रा, बहेड़ा, त्रिफला, अश्वगंधा, कालमेघ, तिखुर और एलोवेरा जैसे लघु वनोपज से तैयार होने वाले उत्पादों की जानकारी ली। केंद्र का संचालन माँ बम्लेश्वरी और जागृति बालिका स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है, जो आयुष, कॉस्मेटिक और खाद्य उत्पादों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

वनमंडल धमतरी के डीएफओ श्री श्रीकृष्ण जाधव ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को वन प्रबंधन, तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यों तथा लघु वनोपज के प्रसंस्करण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना, मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त श्री मणिवासगन एस., मुख्य वन संरक्षक दुर्ग वृत्त श्रीमती एम. मर्सीबेला सहित विभिन्न वनमंडलों के डीएफओ श्री गणवीर धम्मशील, श्री आयुष जैन, श्री दिनेश कुमार पटेल, श्री रौनक गोयल, श्री दिपेश कपिल और श्री अभिषेक अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

  • Related Posts

    लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान शटरिंग प्लेट के कार्य का कर रही बेहतर संचालन निजी भवनों, प्रधानमंत्री आवास भवनों के छतों की ढलाई करने के लिए शटरिंग प्लेट उपलब्ध कराती है

     जशपुरनगर 14 मार्च 2026/ जशपुर जिले के गम्हरिया ग्राम की श्रीमती लालमती आज ग्रामीण क्षेत्र की उन प्रेरणादायी महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने मजबूत इरादों और शासन की योजनाओं…

    Read more

    आदर्श विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 3 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा 7 अप्रैल को

     जशपुरनगर 14 मार्च 2026/ जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। विद्यालय के प्राचार्य  ने इस सम्बंध में…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया